Success Story: स्कूल छोड़ा, कॉल सेंटर में बिताईं रातें... कैसे एक आम लड़के ने बनाया ₹27,000 करोड़ का साम्राज्य?
Success Story: 14 साल की उम्र में पुराने फोन बेचना शुरू किया और 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया। कॉल सेंटर की नौकरी के साथ शेयर बाजार सीखकर उन्होंने अपने ...और पढ़ें
-1784805359427_m.webp)
कैसेै बना करोड़पति?
HighLights
स्कूल छोड़ा, कॉल सेंटर में काम करते हुए शेयर बाजार सीखा।
जीरोधा को 100% बूटस्ट्रैप्ड और कर्ज-मुक्त बनाया।
अपनी आधी संपत्ति दान करने के लिए 'द गिविंग प्लेज' पर हस्ताक्षर।
नई दिल्ली: कल्पना कीजिए एक ऐसे लड़के की जिसने महज 14 साल की उम्र में पुराने मोबाइल फोन बेचना शुरू किया और 10वीं के बाद स्कूल छोड़ दिया। 17 साल की उम्र में यह लड़का रात भर एक कॉल सेंटर में काम करता था, जहां उसकी सैलरी मात्र ₹8,000 थी। लेकिन उसकी दिलचस्पी रातों की नींद खराब करने वाली उस जॉब में नहीं, बल्कि दिने के समय शेयर बाजार (Stock Market) के चार्ट्स पढ़ने में थी। दिन में ट्रेडिंग और रात में कॉल सेंटर की शिफ्ट यह रूटीन सालों तक चला। न उसके पास कोई बड़ी कॉलेज की डिग्री थी, न किसी अमीर इन्वेस्टर का हाथ और न ही कोई गॉडफादर। लेकिन, ₹8,000 कमाने वाले इस आम से लड़के के दिमाग में एक ऐसा बिजनेस आइडिया पक रहा था, जो भारत के पूरे फाइनेंशियल और ब्रोकरेज सिस्टम को जड़ से हिलाने वाला था।
हम बात कर रहे हैं भारत की सबसे बड़ी डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म जिरोधा (Zerodha) के Co-Founder Nikhil Kamath की।
आज अपनी कड़ी मेहनत और स्मार्ट बिजनेस स्ट्रेटजी के दम पर निखिल भारत के युवा सेल्फ-मेड अरबपतियों (Billionaries) की लिस्ट में टॉप पर हैं। 2026 में ताजा आंकड़ों के अनुसार, निखिल कामथ की कुल संपत्ति (Nikhil Kamath Net Worth) लगभग $3.3 बिलियम (करीब ₹27,500 करोड़) तक पहुंच चुकी है। सबसे हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी दौलत और 8 बिलियन डॉलर की कंपनी उन्होंने बिना किसी बैंक के कर्ज (100% Debt-free) और बिना किसी बाहरी इन्वेस्टर की फंडिंग (100% Bootstrapped) के बनाई है।
कैसे बनाई इतनी बड़ी दौलत?
2010 से पहले भारत में शेयर दलाल (Brokers) निवेशकों से हर ट्रेड पर भारी-भरकम फीस और कमीशन (Percentage-based) वसूलते थे। आम आदमी के लिए शेयर बाजार में पैसा लगाना बहुत महंगा सौदा था। साल 2010 में निखिल ने अपने बड़े भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर 'Zerodha' की नींव रखी। उन्होंने 'फ्लैट-फीस' (Flat-fee) और डिलीवरी पर 'जीरो ब्रोकरेज' (Zero Brokerage) का क्रांतिकारी मॉडल पेश किया। इसने रातों-रात ट्रेडिशनल ब्रोकर्स की नींद उड़ा दी।
भारी फीस हटाने के साथ ही उन्होंने 'Kite' जैसा शानदार और आसान टेक-प्लेटफॉर्म बनाया। उन्होंने मार्केटिंग पर करोड़ों फूंकने के बजाय प्रोडक्ट को इतना शानदार बनाया कि लोग खुद-ब-खुद जुड़ते चले गए। इसकी नतीजा है आज 1.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जेरोधा से जुड़े हैं और कंपनी हर साल हजारों करोड़ का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) छाप रही है।
खबरें और भी
सिर्फ जेरोधा नहीं, दौलत बढ़ाने का मल्टीपल इंजन
अमीर निवेशकों (Ultra-HNIs) के लिए उन्होंने एक जीरो-फीस एसेट मैनेजमेंट कंपनी बनाई। स्टार्टअप्स में निवेश के लिए यह वेंचर कैपिटल फंड शुरू किया। इसके जरिए निखिल ने Ather Energy (इलेक्ट्रिक व्हीकल्स), Licious, InCred और Nazara Technologies जैसी धाकड़ कंपनियों में पैसा लगाया है। आज उनका पॉडकास्ट "WTF is" भारत के सबसे चर्चित बिजनेस पॉडकास्ट में से एक है, जहां वो बिल गेट्स से लेकर टॉप बिजनेस लीडर्स के साथ मार्केट ट्रेंड्स पर चर्चा करते हैं।
सबसे बड़ा क्लाइमेक्स
₹8,000 की कॉल सेंटर की सैलरी से अपना सफर शुरू करने वाले इस लड़के ने जब करोड़ों-अरबों का साम्राज्य खड़ा किया, तो उसका अहंकार नहीं बढ़ा। निखिल कामथ ने दुनिया के सबसे बड़े दानवीरों के क्लब 'द गिविंग प्लेज' पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मतलब है कि वह अपने जीवनकाल में अपनी आधी से ज्यादा संपत्ति (हजारों करोड़ रुपये) क्लाइमेट चेंज, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे नेक कामों के लिए दान कर देंगे।