सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    1 किलो टमाटर के बीज की कीमत ₹3 करोड़, लेकिन ऐसा क्या खास है इसमें जो बिकता है सोने से भी महंगा?

    Updated: Tue, 19 May 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

    दुनिया में 'समर सन' नामक टमाटर के बीज ₹3 करोड़ प्रति किलो में बिकते हैं, जो अपने असाधारण स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं ...और पढ़ें

    'समर सन' टोमैटो के बीज दुनिया में सबसे महंगे बिकते हैं।

    'समर सन' टोमैटो के बीज दुनिया में सबसे महंगे बिकते हैं।

    HighLights

    1. 'समर सन' टमाटर के बीज ₹3 करोड़ प्रति किलो।

    2. असाधारण स्वाद, स्वास्थ्य लाभ और बीज रहित फल।

    3. एक बीज से 20 किलो तक की बंपर पैदावार।

    नई दिल्ली| दुनिया में महंगाई का कोई पैमाना नहीं है लेकिन कई बार कुछ ऐसी आम सी चीजों की कीमत इतनी ज्यादा हो जाती है कि आसानी से यकीन नहीं होता। जैसे हम आपको टमाटर की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बीजों की कीमत ₹3 करोड़ प्रति किलो है। पहली बार सुनने पर झटका लग सकता है, लेकिन हेजेरा जेनेटिक्स (Hezera Genetics) नाम की कंपनी द्वारा बेचा जा रहा 'समर सन' टमाटर झड़ल्ले से बिकता है।

    क्यों महंगा बिकता है 'समर सन' टोमैटो

    1 किलो टमाटर बीज के लिए ₹3 करोड़ चुकाने पड़ें तो सबसे पहला सवाल यही आता है कि आखिर इसकी खासियत क्या है? आपको बता दें कि 'समर सन' टोमैटो (summer sun tomato seeds) अपने असाधारण स्वाद और हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। इसके अलावा ये टमाटर बहुत ही कम मात्रा में उगाया जाता है जिसके चलते ये आसानी से उपलब्ध भी नहीं होता है। सबसे जरूरी बात ये है कि इस किस्म के टमाटर में बीज नहीं होते हैं।

    'समर सन' किस्म के टमाटर का रंग लाल नहीं बल्कि हल्का पीला होता है। ये दिखने में छोटे चेरी टमाटर की तरह लगते हैं। यूरोपियन बाजारों में Hezera Genetics नाम की कंपनी इसके बीज बेचती है और इसकी भारी डिमांड रहती है।

    1 बीज से 10 किलो पैदावार

    अगर आप 1 किलो बीज खरीदते हैं तो आप बंपर पैदावार भी ले सकते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार summer sun tomato seed अच्छी उपज देने के लिए जाने जाते हैं। इनके एक मात्र बीज से 20 किलो तक टमाटर की पैदावार ले सकते हैं। यूरोप देशों में इस किस्म के टमाटर की डिमांड भी बनी रहती है और अच्छी कीमत भी मिलती है, इसलिए इसे उगाने वाले किसानों को भी नुकसान नहीं होता।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: बारिश और जंग की दोहरी मार: किसानों से 50 पैसे प्रति किलो खरीदी जा रही प्याज, मुआवजा और ₹3500 प्रति क्विंटल MSP की उठी मांग

    एक बार खाने पर बार-बार मांगते हैं

    समर सन किस्म के टमाटर अपने अच्छे स्वाद की वजह से जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि एक बार इसका स्वाद चख लेने के बाद ये किस्म लोगों की फेवरेट बन जाती है, और बार-बार मांगी जाती है। हेजेरा जेनेटिक्स सर्वोत्तम टमाटर के बीजों को तैयार करने के वाली कंपनी है। हेजेरा रिसर्च, प्रोडक्शन, प्रोसेसिंग और क्वालिटी बढ़ाने में जोर देती है इसलिए इसकी लोकप्रियता बरकरार है।