सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑनलाइन खाना मंगवाना हो गया महंगा, Swiggy-Zomato ने बढ़ा दी प्लेटफॉर्म फीस; अब कितना देना होगा चार्ज?

Published: Mon, 15 Jul 2024 11:36 AM (IST)

अगर आप स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) से ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। स्विगी ...और पढ़ें

Swiggy - Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा
Swiggy - Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा

HighLights

  1. Swiggy-Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी
  2. 2023 से प्लेटफॉर्म फीस ली जा रही है
  3. Zomato के शेयर में आज तेजी है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) के ग्राहकों को बता दें कि कंपनियों ने प्लेटफॉर्म फीस बढ़ा दी है। दोनों कंपनियों ने इसकी जानकारी दी। प्लेटफॉर्म फीस बढ़ जाने के बाद अब इन प्लेटफॉर्म से ऑनलाइन फूड मंगवाना महंगा हो गया है।

आपको बता दें कि कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस को 20 फीसदी बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब प्लेटफॉर्म फीस 6 रुपये हो गई है। इससे पहले प्लेटफॉर्म फीस 5 रुपये था। कंपनी ने पिछले साल से ही प्लेटफॉर्म फीस वसूलना शुरू किया था।

कंपनियों के लिए क्यों जरूरी है प्लेटफॉर्म फीस

कंपनी अपने ओवरऑल रेवेन्यू और प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए ग्राहकों से प्लेटफॉर्म फीस लेती है। इस साल जनवरी में स्विगी में अपने कुछ यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म फीस 10 रुपये कर दी थी, वहीं कुछ यूजर्स से 7 रुपये की फीस ली जा रही थी। हालांकि, वास्तव में सभी यूजर्स से फाइनल पेमेंट के समय 5 रुपये की फीस ली जाती थी।

कैपिटल माइंड के सीईओ दीपक शेनॉय ने प्लेटफॉर्म फीस बढ़ जाने पर रिएक्शन दिया। दीपक शेनॉय ने एक्स पोस्ट में कहा कि मैंने स्विगी और जोमाटो से दूरी बना ली है और ऐसा करके मैं खुश हूं।

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Today:सभी शहरों में के लिए जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, फटाफट चेक करें ताजा कीमत

जौमेटो के शेयर का हाल (Zomato Share Update)

जौमेटो के शेयर (Zomato Share Price) 15 जुलाई को तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखते वक्त कंपनी के शेयर में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी और कंपनी के शेयर का भाव 232 रुपये प्रति शेयर पहंच गया था। इसी के साथ जौमेटो का एम-कैप (Zoamto M-cap) 2,00,990.46 रुपये यानी 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया।

फोर्ब्स के रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार जौमेटो के फाउंडर और सीईओ दिपिंदर गोयल की नेटवर्थ 1.4 अरब डॉलर हो गई है। इसी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में गोयल 2173वें पायदान पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- Budget 2024: लाल क्यों होता है बजट ब्रीफकेस - बही खाता, अंग्रेजों से क्या है इसका कनेक्शन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।