सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकजुट हुए Zomato-Swiggy-Flipkart समेत कई E-commerce प्लेटफॉर्म, Heatwave से बचाने के लिए डिलीवरी पार्टनर के लिए शुरू की सर्विस

Published: Wed, 05 Jun 2024 04:37 PM (IST)

भारत का बड़ा हिस्सा लू की चपेट में है। कई शहरों में तापमान सामान्य स्तर से ऊपर पहुंच गया है। ...और पढ़ें

एकजुट हुए Zomato-Swiggy-Flipkart समेत कई E-commerce प्लेटफॉर्म
एकजुट हुए Zomato-Swiggy-Flipkart समेत कई E-commerce प्लेटफॉर्म

HighLights

  1. देश में कई शहरों मेंं भीषण गर्मी पड़ रही है।
  2. गर्मी में डिलीवरी पार्टनर को राहत देने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां एक साथ आई।
  3. ई-कॉमर्स कंपनियों ने हीटवेव से बचने के लिए डिलीवरी पार्टनर के लिए कई सर्विस शुरू की।

पीटीआई, नई दिल्ली। भारत का बड़ा हिस्सा लू की चपेट में है। कई शहरों में तापमान सामान्य स्तर से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपने डिलीवरी पार्टनर्स को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए कई उपाय लेकर आए हैं।

Zomato दे रहा है ये सुविधा

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने देश भर में डिलीवरी पार्टनर्स के लिए 450 रेस्ट प्वाइंट स्थापित किए हैं। कंपनी ने बताया कि यह सुविधा सभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए है। इन प्वाइंट में डिलीवरी पार्टनर्स को आरामदायक बैठने की जगह, मुफ्त पीने का पानी, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट और साफ वॉशरूम सुविधाएं मिलेगी।

कंपनी ने जलपान, जूस और ग्लूकोज की 5 लाख से अधिक यूनिट खरीदी हैं। इन यूनिट को 250 से अधिक शहरों में 450 से अधिक स्थानों पर बांटी जाएगा।

जोमैटो ने बताया कि किसी भी हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए सभी डिलीवरी भागीदारों के लिए 530 से अधिक शहरों में 15 मिनट की एम्बुलेंस और 24x7 एसओएस सहायता उपलब्ध कराई गई है।

जोमैटो के सीईओ राकेश रंजन ने बताया कि

हम आगामी हीटवेव के पूर्व संकेत भी भेजते हैं और सभी डिलीवरी पार्टनर्स के लिए फुल-स्लीव, ड्राई-फिट टी-शर्ट पेश किए हैं।

कुछ दिन पहले जोमैटो ने एक्स पर अपने यूजर्स से आग्रह किया था कि वह कोशिश करें कि दोपहर में ऑर्डर न करें। अगर इमरजेंसी हो तभी ऑर्डर करें। इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने जोमैटो को खूब खड़ी-खोटी सुनाई

ज़ोमैटो के स्वामित्व वाले ब्लिंकिट (Blinkit) ने चिकित्सा आपात स्थिति के मामले में डिलीवरी पार्टनर्स की मदद के लिए ऐप में SOS फीचर दिया है। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा कि कंपनी गर्मी से तुरंत राहत देने के लिए अपने स्टोर के वेटिंग एरिया में एयर कूलर लगा रही है।

राकेश रंजन ने कहा कि

ज़ोमैटो और ब्लिंकिट दोनों पर सभी सक्रिय डिलीवरी पार्टनर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के चिकित्सा सहायता के लिए 1,00,000 रुपये तक के आईपीडी कवर और 5,000 रुपये तक के ओपीडी कवर के तहत इंश्योर्ड किया जाता है।

Swiggy Instamart भी दे रहा है सुविधा

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने उच्च-मांग वाले क्षेत्रों में 900 से अधिक रिचार्ज जोन शुरू किया है। इस जोन में सभी डिलीवरी पार्टनर के लिए रेस्ट एरिया, ताजा पेय पदार्थ, मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट और टॉयलेट की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें: इस ऐप की मदद से आसानी से बनेगा Passport, डॉक्यूमेंट कैरी करने की नहीं होगी झंझट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) भी अपने डिलीवरी वर्कफोर्स)को भीषण गर्मी से बचाने के लिए उपाय कर रहा है।

फ्लिपकार्ट की उपाध्यक्ष और एचआर लीडर प्राजक्ता कनागलेकर ने कहा कि

मौजूदा गर्मी के मौसम के दौरान, हमारे विशमास्टर्स की दैनिक दिनचर्या में कुछ अतिरिक्त समावेशन में ग्लूकोज पेय पदार्थों का वितरण, सुविधाओं में अतिरिक्त पंखे और कूलर का प्रावधान, और हीटवेव सलाह का पालन सुनिश्चित करने के लिए ग्रीष्मकालीन सुरक्षा प्रबंधन ब्रीफिंग की सुविधा शामिल है।

यह भी पढ़ें: अगर कर लिया ये काम तो Loan लेने वाले की मौत के बाद कर्ज हो जाएगा माफ

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।