शादी पर 8 ग्राम सोने का सिक्का, बच्चों को गोल्ड रिंग और स्टूडेंट्स को लैपटॉप; पहले बजट में विजय सरकार का क्या-क्या एलान?
इस राज्य की सरकार ने अपने पहले बजट में दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी देने की घोषणा की है। नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी और कॉलेज ...और पढ़ें
-1785925439188_m.webp)
विजय सरकार का पहला बजट: दुल्हनों को सोना, छात्रों को लैपटॉप और बच्चों को गोल्ड रिंग
HighLights
दुल्हनों को 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी।
नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी।
कॉलेज छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, स्कूली छात्रों को साइकिल।
नई दिल्ली| घर में शादी हो और दुल्हन को सरकार की तरफ से 8 ग्राम सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी मिले तो यह किसी तोहफे से कम नहीं होगा। तमिलनाडु की नई नवेली विजय सरकार ने अपने पहले बजट (Tamil Nadu Budget 2026) में ऐसा ही बड़ा एलान किया है। इतना ही नहीं, नवजात बच्चों से लेकर स्कूली और कॉलेज छात्रों तक के लिए भी कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं, जिन पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
दुल्हनों को सोने के सिक्के बांटने वाली योजना (Gold Coin Scheme for Brides) के लिए सरकार ने 812 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सहयोग देना है।
अंगूठी और लैपटॉप के लिए ₹2560 करोड़ का बजट
बजट में सिर्फ दुल्हनों के लिए ही नहीं, बल्कि नवजात बच्चों के लिए भी खास योजना लाई गई है।
- 'थाई मामन थंगा मोधिरा थिट्टम' के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को 1 ग्राम की सोने की अंगूठी दी जाएगी। इस योजना के लिए 560 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
- शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़े ऐलान किए हैं। 'वेत्री मडिकनिनी थिट्टम' के तहत कॉलेज छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए 2,000 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
View this post on Instagram
Gen Z स्टूडेंट्स को मिलेगी साइकिल
स्कूलों में पढ़ने वाले जेन जी छात्रों (Gen Z Students) को साइकिल, हेलमेट और बोतल होल्डर (Tamil Nadu Free Bicycle Scheme) दिए जाएंगे। इस योजना पर 777 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को लेकर भी बड़ा लक्ष्य रखा है।
वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने कहा कि सरकार 2036 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था (Tamil Nadu Economy Target 1.5 Trillion) बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
यह बजट ऐसे समय पेश किया गया, जब विधानसभा में मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और विपक्ष के नेता उधयनिधि स्टालिन के बीच राजनीतिक टकराव भी देखने को मिला। इसके बावजूद सरकार ने अपने पहले बजट में सामाजिक कल्याण, शिक्षा और आर्थिक विकास पर खास जोर देने का संदेश दिया।