सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल बाजार में टाटा मोटर्स का एक और बड़ा कदम, इटली के Iveco Group का अधिग्रहण; पेश किया 'ओपन ऑफर'

By Jagran BusinessEdited By: Chandrashekhar Gupta
Published: Fri, 04 Sep 2026 09:11 AM (IST)

टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी TML CV Holdings B.V. को Iveco Group N.V. के शेयरों के अधिग्रहण के लिए स्वैच्छिक ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी।

टाटा मोटर्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में दी जानकारी।

नई दिल्ली। टाटा समूह की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सहायक कंपनी ने ग्लोबल लेवल पर एक बड़ा दांव खेला है। टाटा मोटर्स लिमिटेड की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, TML CV Holdings B.V. ने Iveco Group N.V. (IVG) के शेयरों के अधिग्रहण के लिए एक वॉलेंटगी टेंड ऑफर पेश किया है।

टाटा मोटर्स की ओर से गई जानकारी के अनुसार, इटली के स्टॉक मार्केट रेगुलेटर CONSOB ने 3 सितंबर, 2026 को इस ऑफर डॉक्यूमेंट को अपनी मंजूरी दे दी है। कंपनी ने Iveco Group के प्रत्येक शेयर के लिए 14.10 यूरो (cum dividend) की कीमत तय की है। यह अधिग्रहण प्रक्रिया टाटा मोटर्स की सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी 'TML CV Holdings Pte. Ltd.' की डच इकाई के माध्यम से पूरी की जाएगी।

कब से कब तक खुला रहेगा ऑफर?

इस टेंडर ऑफर के लिए समय-सीमा तय कर दी गई है। शेयरधारक 7 सितंबर, 2026 से इस ऑफर में अपने शेयर टेंडर कर सकेंगे। यह विंडो 26 अक्टूबर, 2026 तक खुली रहेगी। यदि सभी कानूनी शर्तें पूरी होती हैं, तो भुगतान 30 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।

इसके अलावा, यदि आवश्यकता हुई तो 'रीओपनिंग ऑफ टर्म्स' के तहत 2 नवंबर से 6 नवंबर, 2026 तक पांच अतिरिक्त दिनों के लिए विंडो फिर से खोली जा सकती है।

इटली में लॉन्च हुआ ऑफर

रिपोर्ट के अनुसार, यह ऑफर मुख्य रूप से इटली में लॉन्च किया गया है और इसे अमेरिका के प्रतिभूति कानूनों के तहत वहां के शेयरधारकों के लिए भी विस्तारित किया गया है। हालांकि, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के शेयरधारक फिलहाल इस ऑफर का हिस्सा नहीं बन सकेंगे, जब तक कि वहां के स्थानीय नियमों के तहत आवश्यक अनुमति न मिल जाए।

ये भी पढ़ें - GDP विवाद पर एक्सपर्ट्स की दो टूक: नतीजों पर सवाल उठाना गलत, फरवरी में ही दी गई थी नए तरीके की जानकारी

टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि यह कदम कंपनी के ग्लोबल विस्तार की रणनीति का हिस्सा है। Iveco Group कमर्शियल वाहनों के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है, और इस अधिग्रहण से टाटा मोटर्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है।