सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा संस के 108 साल इतिहास में पहली बार स्थगित हुई AGM, नोएल टाटा और चंद्रशेखरन के टकराव के बीच क्यों ऐसा हुआ?

Updated: Tue, 18 Aug 2026 03:56 PM (GMT+05:30)

टाटा संस की 108वीं वार्षिक आम बैठक इतिहास में पहली बार स्थगित कर दी गई। महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर द्वारा सर रतन टाटा ट्रस्ट की बैठकों पर रोक के चलते, दो प्रमुख ट्रस्ट प्रतिनिधि नामित नहीं कर पाए जिससे कोरम पूरा नहीं हुआ।

टाटा संस की 108वीं एजीएम इतिहास में पहली बार रद।

टाटा संस की 108वीं एजीएम इतिहास में पहली बार रद।

HighLights

  1. टाटा संस की 108वीं एजीएम इतिहास में पहली बार रद।

  2. एन. चंद्रशेखरन और नोएल टाटा के बीच टकराव मुख्य कारण।

  3. ट्रस्टों के प्रतिनिधि न होने से कोरम पूरा नहीं हुआ।

नई दिल्ली। TATA Sons AGM Cancel: टाटा संस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि कंपनी की वार्षिक सालाना बैठक स्थगित कर दी गई है। टाटा संस की 108वीं सालाना आम बैठक (AGM) आज यानी 18 अगस्त को होनी थी, जो अब स्थगित कर दी गई है। इस एजीएम के स्थगित होने की खबरें कई दिनों से चल रहीं थी। और आज इस पर मुहर भी लग गई।

एन.चंद्रशेखरन और नोएल टाटा के बीच टकराव की खबरें थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नोएल टाटा टाटा संस (Tata Sons) के वर्तमान चेयरमैन को सेवा विस्तार देने से पहले कुछ शर्तें रखीं थी। लेकिन इन सबके बीच 12 अगस्त को एन. चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल फरवरी 2027 में खत्म होगा। और उससे पहले होने वाली एजीएम स्थगित कर दी गई।

इस वजह से स्थगित हुई टाटा संस की AGM

कोरम के लिए जरूरी शर्तों में से एक यह है कि दो सबसे बड़े टाटा ट्रस्ट - सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट - का संयुक्त प्रतिनिधि बैठक में मौजूद हो, लेकिन वे बैठक में शामिल नहीं हुए।

यह भी पढ़ें- साल के अंत तक टाटा संस को मिल सकता है नया चेयरमैन, रेस में टाटा स्टील और टाटा पावर के CEO

टाटा संस के एक सूत्र ने बताया कि AGM की अगली तारीख तय करने के लिए बोर्ड की बैठक बाद में होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर द्वारा सर रतन टाटा ट्रस्ट की सभी बैठकों पर रोक लगाने के कारण, टाटा संस में लगभग 51.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले ये दोनों ट्रस्ट मिलकर कोई प्रतिनिधि नॉमिनेट नहीं कर सके।

ये लोग थे मौजूद

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, AGM तय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 3 बजे स्थगित कर दी गई। टाटा संस के निवर्तमान चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन बॉम्बे हाउस में मौजूद थे, साथ ही बोर्ड के सदस्य सौरभ अग्रवाल और अनीता मारंगोली जॉर्ज भी वहां थे। नोएल टाटा (टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन), हरीश मनवानी और वेणु श्रीनिवासन जैसे अन्य लोग वर्चुअल तरीके से शामिल हुए।

यह भी पढ़ें- दिवालिया होने से बची थी अनिल अंबानी की कंपनी, अब ₹3000 करोड़ के घोटाले में आ गया नाम; 64 रुपये का है शेयर