सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tata Technologies IPO: निवेशकों के लिए कमाई का सुनहरा मौका, इस दिन खुलेगा टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ, जानें सबकुछ

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Tue, 14 Nov 2023 09:01 AM (IST)

IPO शेयर बाजार में कमाई का सुनहरा मौका आईपीओ होता है। ऐसे में अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश ...और पढ़ें

निवेशकों के लिए कमाई का सुनहरा मौका
निवेशकों के लिए कमाई का सुनहरा मौका

HighLights

  1. 2004 में टीसीएस को लॉन्च किया गया था।
  2. 22 नवंबर को टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लॉन्च होगा।
  3. यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल के लिए है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Tata Technologies IPO: देश की दिग्गज कंपनी में से एक टाटा ग्रुप्स (TATA Groups) भी है। कई निवेशकों के लिए यह फेवरेट भी है। लगभग दो दशकों के बाद टाटा ग्रुप्स की कंपनी Tata Technologies अपना आईपीओ लॉन्च कर रहा है। यह आईपीओ ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए खोल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इसमें निवेश करते हैं तो आपको एक बार इस आईपीओ के बारे में विस्तार से जान लेना चाहिए।

आपको बता दें कि वर्ष 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के लॉन्च के बाद यह टाटा ग्रुप का पहला आईपीओ है।

यह भी पढ़ें- NPS Rules: नए एनपीएस नियम से ग्राहकों को क्या होगा फायदा? SLW ऑप्शन से किन्हें मिलेगा लाभ, पता करें पूरी जानकारी

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ

बीते दिन 13 नवंबर 2023 को कंपनी ने नियामक फाइलिंग में कहा कि वह 22 नवंबर 2023 को टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Tata TechnologiesLtd.) का आईपीओ खोल रहे हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से बिक्री की पेशकश करता है। इसमें 46,275,000 इक्विटी शेयरों तक ऑफर शामिल है। इस साल 9 मार्च 2023 को कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानी सेबी (SEBI) को ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दायर किया था।

यह आईपीओ 22 नवंबर 2023 को खुलेगा और 24 नवंबर 2023 को बंद हो जाएगा। आपको बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की 74.69 फीसदी हिस्सेदारी है। बाकी Alpha TC Holdings के पास 7.26 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ (Tata Capital Growth) के पास 3.63 फीसदी हिस्सा है।

टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के बारे में

टाटा टेक्नोलॉजीज की शुरुआत वर्ष 1988 में हुई थी। टाटा टेक्नोलॉजीज टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है। यह इंजीनियरिंग सर्विस देती है। इसके अलावा यह ऑटो, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल हैवी मशीनरी और बाकी इंडस्ट्री प्रोडक्ट डेवलपमेंट और टर्नकी सॉल्यूशंस सर्विसेज भी देती है। यह दुनिया में कई देशों में अपनी सुविधा देती है। इनके पास दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं। इसका कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है।

चालू वित्त वर्ष में कंपनी की इनकम 25 फीसदी तक बढ़ गया है। वहीं कंपनी का प्रॉफिट भी लगभग 63 फीसदी तक बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Linked FD और नार्मल एफडी में क्या है अंतर, जानें कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न