सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 8 रेलवे स्टेशन, टॉप पर इस शहर का राज; पीछे छूटी देश की आर्थिक राजधानी

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 04:04 PM (IST)

    भारतीय रेल देश के परिवहन और आर्थिक विकास की रीढ़ है, जो रोजाना 2 करोड़ से अधिक यात्रियों को सेवा देती है। वित्त वर्ष 2023-24 में नई दिल्ली रेलवे स्टेश ...और पढ़ें

    देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 8 रेलवे स्टेशन

    देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 8 रेलवे स्टेशन

    HighLights

    1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सबसे अधिक कमाई वाला स्टेशन।

    2. वित्त वर्ष 2023-24 में ₹3337.66 करोड़ की कमाई।

    3. हावड़ा, चेन्नई सेंट्रल भी शीर्ष कमाई वाले स्टेशन।

    नई दिल्ली। भारतीय रेल, जो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है, रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा यात्रियों को सेवा देता है। यही कारण है कि भारतीय रेल भारत के परिवहन बुनियादी ढांचे, आर्थिक विकास और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की रीढ़ है। हर शहर भारतीय रेलवे से जुड़े हैं। देशभर में लगभग कुल 7,300 से लेकर 8,500 से भी ज्यादा रेलवे स्टेशनों का एक विशाल नेटवर्क है। इनमें बड़े शहरी जंक्शनों से लेकर छोटे ग्रामीण पड़ाव तक शामिल हैं।

    ये स्टेशन सिर्फ लोगों को एक जगह से दूसरे जगह नहीं पहुंचाते, बल्कि भारतीय रेलवे की कमाई का जरिया भी है। इन स्टेशनों से भारतीय रेलवे रोजाना करोड़ों की कमाई करता है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन कौन सा है? आज हम इसी के बारे में जानेंगे और आपको उन टॉप 8 रेलवे स्टेशनों के बारे में बताएंगे जो रेलवे को सबसे ज्यादा पैसा कमा कर देते हैं।

    भारत का सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेलवे स्टेशन

    स्टेशनों को उनके राजस्व और प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर एक से छह ग्रेड में बांटा गया है। ग्रेड-1 के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन वे हैं, जिसकी कमाई 500 करोड़ रुपये से अधिक है और जो हर साल दो करोड़ से अधिक यात्रियों का प्रबंधन करते हैं।

    यह भी पढ़ें- PPF से लेकर सुकन्या समृद्धि योजना तक, छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले ध्यान दें; आज से इतना मिलेगा ब्याज

    रेलवे स्टेशनों में से सबसे ज्यादा कमाई करने वाला स्टेशन देश की राजधानी में स्थित है। यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन है।  मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन ने 3337.66 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

    खबरें और भी

    इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और बढ़ते ट्रैफिक की वजह से, हावड़ा और चेन्नई जैसे अहम स्टेशन भी भारतीय रेल के बढ़ते आर्थिक प्रभाव को बढ़ावा दे रहे हैं, जो सिर्फ़ ट्रांसपोर्टेशन तक ही सीमित नहीं है।

    सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारत के टॉप 8 रेलवे स्टेशन

    सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 8 रेलवे स्टेशनों की लिस्ट नीचे दी गई है।  

    1. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की कमाई 3337.66 करोड़ रुपये
    2. हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन की कमाई 1692.40 करोड़ रुपये
    3. चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन की कमाई 1299.31 करोड़ रुपये
    4. सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन की कमाई  1277.30 करोड़ रुपये
    5. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की कमाई  1227.28 करोड़ रुपये
    6. कुर्ला टर्मिनस रेलवे स्टेशन की कमाई  1036.76 करोड़ रुपये
    7. अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की कमाई 1010.36 करोड़ रुपये
    8. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन की कमाई 982.21 करोड़ रुपये

    आप टेबल और इन्फोग्राफिक में भी भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टेशनों के बारे में जान सकते हैं। नीचे हमने टेबल और इन्फोग्रॉफिक लगाया है।

    भारत सबसे ज्यादा कमाई करने वाले रेलवे स्टेशन
    क्रमांक स्टेशन कमाई
    1 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 3337.66 करोड़ रुपये
    2 हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन 1692.40 करोड़ रुपये
    3 चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन 1299.31 करोड़ रुपये
    4 सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन 1277.30 करोड़ रुपये
    5 हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन 1227.28 करोड़ रुपये
    6 कुर्ला टर्मिनस रेलवे स्टेशन 1036.76 करोड़ रुपये
    7 अहमदाबाद रेलवे स्टेशन 1010.36 करोड़ रुपये
    8 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन 982.21 करोड़ रुपये

    India Top Earning railway station 9
    नोट- यह कमाई वित्त वर्ष 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है।