सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गुजराती vs पारसी उद्योगपति! कारोबार में कौन किस पर भारी? एक ने उधार के ₹10 हजार से बनाए अरबों

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:40 AM (IST)

    भारत में पारसी और गुजराती समुदाय कारोबार जगत में अपनी विशेष पहचान रखते हैं। ये समुदाय देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे ह ...और पढ़ें

    पारसी vs गुजराती बिजनेसमैन

    पारसी vs गुजराती बिजनेसमैन

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत में कई समुदाय ऐसे हैं, जो कारोबार की दुनिया में अलग पहचान रखते हैं। इनमें पारसी और गुजराती समुदाय शामिल हैं। इन दोनों समुदायों ने कारोबार की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों ही समुदाय बिजनेस, भरोसे और दूरदर्शिता के लिए जाने जाते हैं। पारसी कारोबारियों ने शुरुआती दौर में बैंकिंग, शिपिंग, स्टील और टेक्सटाइल जैसे क्षेत्रों में बड़े उद्योग खड़े किए और देश के औद्योगिक विकास में अहम योगदान दिया।
    वहीं गुजराती कारोबारी व्यापारिक कौशल, जोखिम लेने की क्षमता और मजबूत नेटवर्क के दम पर कपड़ा, हीरा, केमिकल, फार्मा और रिटेल जैसे सेक्टरों में छाए हुए हैं। मेहनत, ईमानदारी और परिवार-आधारित कारोबारी संस्कृति इन दोनों समुदायों की खास पहचान रही है, जिसने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ वैश्विक स्तर पर भी इनकी साख बनाई है। इस समय इन समुदायों के कौन से दिग्गज कारोबारी देश में मौजूद हैं, आइए बताते हैं।

    पारसी कारोबारी

    Cyrus Poonawalla और Adar Poonawalla

    सायरस और उनके बेटे अदार पूनावाला भारत की वैक्सीन इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में गिने जाते हैं। इन्होंने Serum Institute of India को दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनियों में शामिल किया। कोविड काल में इनके काम ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई। सायरस पूनावाला की नेटवर्थ इस समय 26.4 अरब डॉलर है।

    Shapoor P Mistry

    Shapoor P Mistry देश के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी माने जाते हैं। वे Shapoorji Pallonji Group के हेड हैं, जिसने भारत और विदेशों में कई बड़े प्रोजेक्ट बनाए हैं। उनका ग्रुप रियल एस्टेट, इंजीनियरिंग और ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखता है। उनकी नेटवर्थ 5.6 अरब डॉलर है।

    Noel Tata

    Tata Group का प्रमुख चेहरा हैं नोएल टाटा। परिवार से विरासत में मिले बिजनेस ग्रुप को वे और आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने ग्रुप के रिटेल और उपभोक्ता कारोबार को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई। Trent Limited और Tata International जैसे कारोबारों में उनके नेतृत्व को काफी अहम माना जाता है। टाटा ग्रुप का रेवेन्यू सालाना 165 अरब डॉलर है।

    खबरें और भी

    Adi Godrej और Nadir Godrej

    Adi Godrej और Nadir Godrej ने Godrej Group को उपभोक्ता उत्पादों से लेकर रियल एस्टेट और कृषि तक कई क्षेत्रों में विस्तार दिया। 129 साल पुराने गोदरेज ग्रुप को गोदरेज परिवार संभलात है, जिसमें बंटवारा हो चुकी है। ये भारत के सबसे सम्मानित कारोबारी परिवारों में गिना जाता है। आदि और नादिर गोदरेज की नेटवर्थ मिलाकर 7.9 अरब डॉलर है।

    Nusli Wadia

    Nusli Wadia भारत के पुराने कारोबारी घरानों में से एक वाडिया परिवार के हेड हैं। उन्होंने Bombay Dyeing और Britannia Industries जैसे बड़े ब्रांड्स को मजबूत पहचान दिलाई। उनकी नेटवर्थ 5.1 अरब डॉलर है।

    गुजराती कारोबारी

    Gautam Adani

    अदाणी ने छोटे स्तर के व्यापार से शुरुआत कर Adani Group को बंदरगाह, एयरपोर्ट, बिजली और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों का बड़ा समूह बना दिया। आज वे भारत के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ 81.7 अरब डॉलर है।

    Mukesh Ambani

    एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी Reliance Industries के चेयरमैन हैं और भारत के सबसे प्रभावशाली कारोबारियों में गिने जाते हैं। पेट्रोकेमिकल, टेलीकॉम और रिटेल सेक्टर में उनके विस्तार ने भारतीय बाजार को काफी बदल दिया। उनकी नेटवर्थ 91.9 अरब डॉलर है।

    Dilip Shanghvi

    दिलीप ने Sun Pharmaceutical Industries को भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनियों में बदल दिया। वे कम प्रोफाइल रहने वाले लेकिन बेहद सफल उद्योगपति माने जाते हैं। उन्होंने अपने पिता से 10000 रुपये लेकर कारोबार शुरू किया और आज उनकी नेटवर्थ 26 अरब डॉलर है।

    Uday Kotak

    Uday Kotak ने Kotak Mahindra Bank को भारत के प्रमुख निजी बैंकों में शामिल किया। उनकी पहचान एक ऐसे कारोबारी के रूप में है जिन्होंने फाइनेंस सेक्टर में भरोसे और स्थिरता पर जोर दिया। उनकी नेटवर्थ इस समय 12.9 अरब डॉलर है।

    Pankaj Patel

    Pankaj Patel भारतीय फार्मा सेक्टर के बड़े नामों में शामिल हैं। उन्होंने Zydus Lifesciences को रिसर्च और दवाओं के क्षेत्र में वैश्विक स्तर तक पहुंचाया। वे 8.8 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

    Sudhir Mehta

    सुधीर Torrent Group से जुड़े प्रमुख उद्योगपति हैं। उनका समूह बिजली, गैस और हेल्थकेयर सेक्टर में मजबूत उपस्थिति रखता है और गुजरात के बड़े कारोबारी घरानों में गिना जाता है। वे 7.8 अरब डॉलर के मालिक हैं।

    ये भी पढ़ें - ये बुजुर्ग अरबपति है बंगाल का सबसे अमीर शख्स, सीमेंट ने बदली तकदीर; दिमाग लगाया ऐसा कि बेटे-पोते भी कर रहे मौज