सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Train Ticket: टिकट कैंसिल करने में ना करें या गलतियां, इस स्थित में नहीं मिलेगा रिफंड, जानिए क्या है IRCTC का नियम

    By Gaurav KumarEdited By: Gaurav Kumar
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 08:30 AM (GMT+05:30)

    देश में ट्रेनों की संख्या यात्रियों की संख्या से बहुत कम है जिससे कन्फर्म टिकट प्राप्त करना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई लोग अपना वेटिंग टिकट क ...और पढ़ें

    टीडीआर फाइल कर आप अपना पूरा रिफंड पा सकते हैं।
    टीडीआर फाइल कर आप अपना पूरा रिफंड पा सकते हैं।

    HighLights

    1. आईआरसीटीसी ई-टिकटों के कैंसिल होने पर दो कैटेगरी में रिफंड देता है।
    2. स्लीपर क्लास के टिकट रिफंड के लिए 120 रुपये काटे जाते हैं।
    3. चार्ट तैयार होने के बाद आप कन्फर्म टिकट को कैंसिल नहीं कर सकते।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। IRCTC Train Ticket Cancellation Rules। वर्तमान में देश में त्योहारी सीजन के चलते रेलवे में काफी भीड़ हो रही है। त्योहारों में काफी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। नतीजतन लोग अपना वेटिंग टिकट कैंसल करने के लिए मजबूर हैं। वहीं कुछ लोग अपना कन्फर्म टिकट अपने निजी कारणों से कैंसल कर देते हैं।

    अगर आप अपने वेटिंग टिकट या कन्फर्म टिकट किसी भी कारणों से कैंसिल करवाने का सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको आईआरसीटीसी के कैंसिलेशन और रिफंड रूल के बारे में पता होना चाहिए ताकी आपको कम पैसे का नुकसान हो।

    ये भी पढ़ें: Confirm Train Ticket: अगर ट्रेन का टिकट नहीं हुआ कंफर्म तो वैध तरीके से ऐसे करें यात्रा, कैसे मिलेगी आपको सीट

    दो कैटेगरी में कैंसिल होते हैं टिकट

    भारतीय रेलवे में टिकट बुक करने के लिए आधिकारिक ऐप या वेबसाइट IRCTC है या फिर आप रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर आप टिकट बुक करवा सकते हैं।

    आईआरसीटीसी ई-टिकटों के कैंसिल होने पर दो कैटेगरी में रिफंड देता है। पहला 'चार्ट तैयार करने से पहले' और दूसरी 'चार्ट तैयार करने के बाद'। दोनों कैटेगरी में अगल-अगल रिफंड की प्रक्रिया है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

    चार्ट तैयार होने से पहले के क्या हैं नियम?

    ट्रेन के समय से 48 घंटे पहले में विभिन्न कोच के लिए अलग-अलग चार्ज काटा जाता है।

    • 1st AC/एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 240 रुपये काटे जाते हैं
    • 2nd AC के लिए 200 रुपये काटे जाते हैं।
    • 3rd AC के लिए 180 रुपये काटे जाते हैं।
    • स्लीपर क्लास के लिए 120 रुपये काटे जाते हैं।
    • सेकेंड क्लास के लिए 60 रुपये काटे जाते हैं।

    ये भी पढ़ें: Confirmed Train Ticket: एजेंट से टिकट खरीदने की नहीं होगी जरूरत, खुद से ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

    खबरें और भी

    48 से 12 घंटे के भीतर रद्द किए गए टिकटों पर चार्ज

    यदि कोई कन्फर्म ई-टिकट 48 घंटे के भीतर और ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 12 घंटे पहले तक रद्द किया जाता है तो शुल्क ई-टिकट किराया का 25 प्रतिशत या कोच के आधार पर काटा जाने वाला शुल्क जो भी अधिक हो, लगेगा।

    12 घंटे से कम समय और निर्धारित प्रस्थान समय से चार घंटे पहले और चार्ट तैयार होने तक रद्द किए गए टिकटों के लिए, 50 प्रतिशत का शुल्क काटा जाता है।

    चार्ट तैयार होने के बाद टिकट कैंसल करने पर क्या हैं नियम

    आईआरसीटीसी के नियम के मुताबिक चार्ट तैयार होने के बाद आप कन्फर्म टिकट को कैंसिल नहीं कर सकते। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कोई रिफंड प्राप्त नहीं होगा।

    हालांकि आप टीडीआर जरूर फाइल कर सकते हैं। हालांकि टीडीआर फाइल करने के भी अपने कुछ नियम हैं जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

    वेटिंग टिकट के कैंसिल होने के नियम

    आगर आपने ऑनलाइन टिकट लिया है और वो कन्फर्म नहीं हुआ है तो आपको टिकट कैंसल करने की जरूरत नहीं है आपका टिकट खुद पर खुद कैंसल हो जाएगा और 60 रुपये और जीएसटी काटकर पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे चाहे आपने किसी भी क्लास में टिकट लिया हो।