सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RBI Report: बैंकों की Asset Quality सुधरी, सितंबर 2023 तक 3.2 फीसदी NPA घटा

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Updated: Wed, 27 Dec 2023 05:03 PM (IST)

केंद्रीय बैंक ने Trend and Progress of Banking in India 2022-23 रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में बैंक की गुणवत्ता संपत्ति को लेकर कहा गया है कि इसमे ...और पढ़ें

बैंकों की Asset Quality सुधरी (जागरण फाइल फोटो)
बैंकों की Asset Quality सुधरी (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. आरबीआई ने Trend and Progress of Banking in India 2022-23 रिपोर्ट जारी किया है।
  2. 2022-23 में बैंकों की एससीबी 12.2 फीसदी तक बढ़ी है।
  3. 2022-23 में नेट इंटरेस्ट मार्जिन में भी बढ़ोतरी हुई है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के सभी बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार की जानकारी दी है। आरबीआई द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर 2023 में सकल एनपीए में 3.2 फीसदी की गिरावट आई है। आज आरबीआई ने Trend and Progress of Banking in India 2022-23 रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022-23 में बैंकों की एससीबी 12.2 फीसदी तक बढ़ी है।

इसके अलावा देश में जमा राशि में भी तेजी देखने को मिली है। हालांकि लोन की वृद्धि इससे काफी तेज है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022-23 में नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) में भी बढ़ोतरी हुई है। बैंकों की संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार 2018-2019 से शुरू हुआ था। यह सुधार वर्तमान में जारी है।

यह भी पढ़ें- पैसों को लेकर कौन-सी गलतियां करते हैं आप, Dunki फिल्म से लेना चाहिए सबक

बैंक फ्रॉड को लेकर इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धोखाधड़ी के मामलों में इस साल बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल धोखाधड़ी के मामलों की संख्या 5,396 थी जो इस साल दोगुनी होकर 14,483 हो गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 27 दिसंबर को जारी भारत में बैंकिंग की प्रवृत्ति और प्रगति 2022-23 पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की समेकित बैलेंस शीट 2022-23 में 12.2% बढ़ी है।

यह भी पढ़ें- Year-ender 2023: Gold Vs Sensex किसने दिया निवेशकों को ज्यादा लाभ, पढ़िए पूरी डिटेल्स