'₹4700 करोड़ हर दिन...', होर्मुज स्ट्रेट का नाम लेकर ट्रंप ने ईरान को दे डाली चेतावनी; बताया क्यों बंद है रास्ता?
Trump Iran Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने की चेतावनी दी है, ताकि वह प्रतिदिन $500 मिलियन कमा सके। ट्रंप ...और पढ़ें
-1776850294849_m.webp)
होर्मुज स्ट्रेट का नाम लेकर ट्रंप ने ईरान को दे डाली चेतावनी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी (Donald Trump Iran warning) दी है। ट्रंप ने साफ किया है कि ईरान दुनिया के सामने भले ही 'स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज' को बंद करने की धमकी (Strait of Hormuz crisis) दे रहा हो, लेकिन असल में वह इसे खुला रखना चाहता है, ताकि तेल बेचकर रोजाना 500 मिलियन डॉलर (करीब 4700 करोड़ रुपए) की मोटी कमाई कर सके।
ट्रंप ने दावा किया कि ईरान सिर्फ अपनी साख बचाने के लिए युद्ध जैसी बातें कर रहा है।
"ईरान को चाहिए पैसा, बंद नहीं करना चाहता रास्ता"
डोनल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' (Trump Truth Social Iran) पर पोस्ट करते हुए भू-राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। उन्होंने लिखा,
ईरान नहीं चाहता कि स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज बंद हो। वे चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि वे रोजाना 500 मिलियन डॉलर कमा सकें। वे इसे बंद करने की बात सिर्फ इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि मैंने उनकी पूरी तरह से घेराबंदी (Blockade) कर रखी है। वे केवल अपना चेहरा बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"
ट्रंप ने बेहद सख्त लहजे में आगे कहा कि ईरान के साथ तब तक कोई समझौता संभव नहीं है, जब तक वे अपना रुख नहीं बदलते। उन्होंने यहां तक चेतावनी दे डाली कि अगर बात नहीं बनी, तो उनके पास सैन्य विकल्प खुला है।
संघर्ष विराम की अवधि बढ़ी, पर तनाव बरकरार
ताजा अपडेट यह है कि ट्रंप ने ईरान के साथ जारी सीजफायर को कुछ समय के लिए बढ़ा दिया है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान की सरकार के भीतर चल रही आपसी खींचतान और अस्थिरता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ट्रंप ने कहा,
ईरान सरकार बुरी तरह बिखरी हुई है। हमसे कहा गया है कि हम तब तक हमला न करें जब तक उनके नेता किसी एक प्रस्ताव पर सहमत न हो जाएं।"
हालांकि, ट्रंप ने अमेरिकी सेना को निर्देश दिया है कि ईरानी बंदरगाहों और समुद्री रास्तों की घेराबंदी जारी रखी जाए।
क्या है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज का संकट?
स्ट्रैट ऑफ हॉर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण तेल सप्लाई रूट है। दुनिया का एक बड़ा हिस्सा 22 मील के इसी संकरे रास्ते से होकर आने वाले कच्चे तेल पर निर्भर है। फिलहाल अमेरिका ने ईरान के तेल निर्यात पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे दर्जनों जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
खबरें और भी
दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इसे 'युद्ध की कार्रवाई' करार दिया है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने दबाव कम नहीं किया, तो वे इस समुद्री रास्ते को पूरी तरह बंद कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू सकती हैं।