सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    UPI Now PayLater से नहीं रहेगी महीने के आखिर में पैसे खत्म होने की चिंता, शून्य बैलेंस पर भी होगा लेनदेन

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 11:00 AM (IST)

    UPI Now PayLater यूपीआई नाउ पे लेटर एक तरह की ओवरडॉफ्ट सुविधा है। इसे आप सभी यूपीआई ऐप जैसे भीम पेटीएमफोनपे और गूगल पे के माध्यम से उपयोग कर पाएंगे। P ...और पढ़ें

    यह एक तरह की ओवरडाफ्ट सुविधा है।
    यह एक तरह की ओवरडाफ्ट सुविधा है।

    HighLights

    1. पूरी तरह से डिजिटल है।
    2. यह एक तरह की ओवरडाफ्ट सुविधा है।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारत सरकार की ओर से यूपीआई का लगातार विस्तार किया जा रहा है। अब इसमें यूपीआई नाउ और पेलेटर (UPI Now PayLater) की सुविधा को भी जोड़ दिया गया है। इसकी मदद से खाते में पैसे न होने पर भी आप लेनदेन पूरा कर पाएंगे। आइए जानते हैं ये सुविधा कैसे काम करेगी और इसका फायदा आप कैसे उठा सकते हैं?

    ये भी पढ़ें-  SBI, ICICI और HDFC Bank में RD पर कितना मिल रहा ब्याज,यहां देखें पूरी लिस्ट

    क्या है PayLater on UPI?

    UPI Now PayLater एक तरह की ओवरडॉफ्ट सुविधा है। इसे आप सभी यूपीआई ऐप जैसे भीम, पेटीएम,फोनपे और गूगल पे के माध्यम से उपयोग कर पाएंगे। इस मतलब यह है कि जब भी यूपीआई से लिंक आपके खाते से बैलेंस से अधिक भी पैसा खर्च कर सकते हैं। हालांकि, बैलेंस से अधिक पैसे खर्च करने पर बैंक की ओर से दी गई अतिरिक्त राशि पर ब्याज लिया जाएगा।

    कैसे काम करेगा PayLater on UPI?

    इसके लिए सबसे पहले आपको अपने यूपीआई ऐप पर पेलेटर सुविधा को एक्टिवेट कराना होगा। इसके बाद बैंक की ओर से आपको एक क्रेडिट लाइन दी जाएगी। यह वह राशि होगी, जिसे आप अपना अकाउंट बैलेंस खत्म होने के बाद उपयोग कर सकते हैं। इस राशि पर बैंक आप से ब्याज लेगा।

    बड़ी बात यह है कि PayLater on UPI की सुविधा का लाभ केवल मर्चेंट्स के साथ लेनदेन में किया जा सकता है। अगर आप इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को पैसे नहीं भेज सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi पर 18 या 19 सितंबर कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए क्या है Banks की छुट्टी का शेड्यूल

    PayLater on UPI के फायदे

    • पूरी तरह से डिजिटल है।
    • यूपीआई ऐप पर क्यूआर कोड के जरिए भुगतान करके आप ओवरडाफ्ट की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
    • इसमें 50,000 रुपये तक की क्रेडिट लाइन छह महीने तक के लिए मिलती है।

     

    खबरें और भी