सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Trump Tariffs भी नहीं हिला पाया भारत का किला, अभी भी अमेरिका है देश का सबसे बड़ा बाजार! चीन में भी 42% बढ़ा कारोबार

Updated: Wed, 19 Aug 2026 03:13 PM (GMT+05:30)

अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बावजूद, भारत के निर्यात में अमेरिका अभी भी सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है, जिसका हिस्सा लगभग 20% है। भारत अपने व्यापारिक स ...और पढ़ें

भारत के निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 20% पहुंची

भारत के निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 20% पहुंची

HighLights

  1. अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना हुआ है।

  2. कुल भारतीय निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 20% तक पहुंची।

  3. चीन को भारत का निर्यात 42% बढ़कर 21.5 अरब डॉलर हुआ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली | अमेरिका ने बीते साल से भारत समेत दुनिया के कई देशों में ताबड़तोड़ टैरिफ लगाए हैं। ट्रंप की ओर से लगाए गए भारी टैरिफ और भारत की ओर से दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की कोशिशों के बावजूद भी अमेरिका अभी भी देश का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है। जुलाई तक के 12 महीनों के लिए वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत के निर्यात में अमेरिका का हिस्सा लगभग 20% बना हुआ है।

ट्रंप टैरिफ का नहीं दिखा असर

ट्रंप प्रशासन ने भारतीय सामानों पर भारी भरकम टैरिफ लगाए, एक समय 50 प्रतिशत तक टैरिफ भी लगाया गया था, जिसे बाद में घटाकर 18 फीसदी किया गया। मौजूदा समय में भारतीय सामानों पर 10 फीसदी टैरिफ लागू है। इसके बाद भी व्यापार मंत्रालय के आंकड़ों की मानें तो जुलाई तक के 12 महीनों में भारत के निर्यात का करीब 20 फीसदी हिस्सा अमेरिका रहा।

17.4% से बढ़कर 20% हुई हिस्सेदारी

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) के महानिदेशक अजय सहाय ने मीडिया को जानकारी दी कि अमेरिका अब भी भारतीय निर्यातकों के लिए सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल भारतीय निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 2022-23 के 17.4% से बढ़कर करीब 20% हो गई है। अजय सहाय के मुताबिक बाजारों में बदलाव (Diversity) लाने के प्रयासों का वास्तविक असर दिखने में कम से कम दो से तीन साल लग सकते हैं।

अमेरिका में इन भारतीय उत्पादों की बंपर मांग

भारत के कई उत्पादों की विदेशों में बंपर मांग बनी हुई है। देश के कृषि उत्पादों के साथ ही अमेरिकी बाजारों में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग सामान, दवाइयों, रत्न और आभूषण के साथ-साथ कपड़ा जैसे उत्पादों की मांग बनी हुई है। भारत सरकार अब ज्यादा देशों के साथ व्यापार संबंध मजबूत करने पर काम कर रही है। जिसके तहत करीब 500 नए प्रोडक्ट्स को एक्सपोर्ट की सूची में शामिल किया गया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग और समुद्री उत्पाद शामिल हैं।

ये हैं भारत के सबसे बड़े बाजार

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 20 प्रतिशत निर्यात के साथ अमेरिका अभी भी भारत का सबसे बड़ा बाजार बना हुआ है। इसके बाद यूरोपीय संघ 16 प्रतिशत, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल 13 प्रतिशत, ASEAN 9 प्रतिशत, UAE 8% और अन्य देशों में 34% निर्यात की हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें: भारत का एक फैसला और घुटनों में आ गया नेपाल! चीनी की कमी से हाहाकार के बीच इंडिया से खरीदने की तैयारी

चीन सहित इन देशों में भी बढ़ा कारोबार

पिछले 12 महीनों में भारत का निर्यात तेजी से बढ़ा है। UK और EU साथ हमने व्यापार समझौता किया साथ ही, जो जुलाई में लागू हुआ। साथ ही ओमान और न्यूजीलैंड के साथ भी समझौते हुए हैं। इसके साथ ही UAE और ऑस्ट्रेलिया से कारोबार में तेजी देखी गई है। पिछले 12 महीने चीन के साथ भी हमारे व्यापारिक रिश्ते मजबूत हुए हैं, और भारत का निर्यात 42% बढ़कर 21.5 अरब डॉलर हो गया।