सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat की लगातार बढ़ रही पॉपुलैरिटी! रेल मंत्री ने कहा- 98 फीसदी पहुंचा ट्रेन ऑक्यूपेंसी रेट

    Updated: Fri, 10 May 2024 12:05 PM (IST)

    Vande Bharat Train चुनावी माहौल में एक बार फिर से वंदे भारत (Vande Bharat Train) की ऑक्यूपेंसी को लेकर सवाल उठाया जा रहा है। इस सवाल का जवाब देते हुए ...और पढ़ें

    Vande Bharat की लगातार बढ़ रही पॉपुलैरिटी!
    Vande Bharat की लगातार बढ़ रही पॉपुलैरिटी!

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Vande Bharat Train Seat Availability: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के बीच पक्ष-विपक्ष का आरोप-प्रत्यारोप जारी है। विपक्ष में मौजूद केरल कांग्रेस ने कहा कि देश में वंदे भारत (Vande Bharat Train) की ऑक्यूपेंसी काफी कम है।

    कांग्रेस ने कहा था कि उन्होंने IRCTC की वेबसाइट से रेलवे के बुकिंग डेटा का विश्लेषण किया। इस विश्लेषण में पाया गया कि वंदे भारत में यात्रियों की संख्या काफी कम होती है।

    कांग्रेस के इस दावे का खंडन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया।

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि अब समय है कि कांग्रेस के झूठ का बुलबुला फोड़ा जाए। 7 मई 2024 तक वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी 98 फीसदी रही। वहीं वित्त वर्ष 2024-25 में यह 103 फीसदी है। क्या कांग्रेस वंदे भारत ट्रेन को बंद करवाना चाहती है?

    यह भी पढ़ें- Insurance के लिए खत्म हुई Age Limit की टेंशन, जानिए क्‍या है इसके मायने

    कांग्रेस का क्या है दावा

    कांग्रेस ने दावा किया कि आईआरसीटीसी बुकिंग डेटा के विश्लेषण के अनुसार वंदे भारत 50 फीसदी से ज्यादा खाली जाता है। कांग्रेस ने इससे संबंधित एक्स पर कुछ फोटो भी पोस्ट किया।

    पॉपुलर हो रहा है वंदे भारत

    भारत सरकार का कहना है कि देश के लोगों को वंदे भारत काफी पसंद आ रही है। 31 मार्च 2024 तक लगभग 2 करोड़ 15 लाख से ज्यादा लोग वंदे भारत से सफर कर चुके हैं। वहीं 7 मई 2024 कर वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी रेट 98% थी। यह चालू वित्त वर्ष में 7 मई तक ऑक्यूपेंसी रेट औसत 103 प्रतिशत है। इससे साफ पता चल रहा है कि वंदे भारत को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

    पिछले दो कारोबारी साल में वंदे भारत की ऑक्यूपेंसी रेट 96 फीसदी से ज्यादा रही है। वंदे भारत में यात्री को हवाई सफर जैसा अनुभव होता है। इस वजह से लोग इसे पसंद करते हैं। वर्तमान में देश के 284 जिले से वंदे भारत ट्रेन कनेक्ट हो गई है। वंदे भारत ट्रेन विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2024: आज घर बैठे खरीदें सोना-चांदी, ये कंपनियां दे रही हैं शानदार ऑफर