सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन: टिकट कैंसल करने पर कब और कितना मिलेगा रिफंड? नियम हुए जारी, RAC सुविधा पर भी बड़ा फैसला

By Jagran BusinessEdited By: Kashid Hussain
Published: Sun, 18 Jan 2026 12:36 PM (IST)

वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) ट्रेनों के लिए इंडियन रेलवे ने नए कैंसिलेशन और रिफंड नियम जारी किए हैं। ...और पढ़ें

वंदे भारत स्लीपर कैंसलेशन पर रिफंड के नियम जारी

वंदे भारत स्लीपर कैंसलेशन पर रिफंड के नियम जारी

HighLights

  1. वंदे भारत स्लीपर के लिए नए कैंसिलेशन और रिफंड नियम

  2. ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले कोई रिफंड नहीं

  3. वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों से RAC सुविधा हटाई गई

नई दिल्ली। वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) ट्रेनों के कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने से पहले, इंडियन रेलवे ने प्रीमियम ओवरनाइट सर्विस के लिए कैंसलेशन और रिफंड के नियम जारी कर दिए हैं। इन नियमों में बताया गया है कि अगर कंफर्म टिकट ट्रेन छूटने के आठ घंटे पहले तक कैंसिल किया जाता है, तो पूरा किराया नहीं लौटाया जाएगा। इस मामले में रेलवे बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। नोटिफिकेशन के मुताबिक जो यात्री वंदे भारत स्लीपर की कन्फर्म टिकट को ट्रेन के तय समय से 72 घंटे से ज्यादा समय पहले कैंसिल करते हैं, उन्हें 25% कटौती के अलावा रिफंड मिलेगा। अगर कैंसलेशन ट्रेन के चलने से 72 घंटे से लेकर आठ घंटे पहले तक किया जाता है, तो किराए का 50% काट लिया जाएगा। यानी 50 फीसदी रिफंड मिलेगा।

कब कितना रिफंड मिलेगा?

  • ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक टिकट कैंसल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा
  • 72 से 8 घंटे से अधिक तक टिकट कैंसल करने पर 50 फीसदी रिफंड मिलेगा
  • 72 घंटे से अधिक में टिकट कैंसल किया जाए तो 75 फीसीद रिफंड मिलेगा

खत्म कर दी एक और सुविधा

रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसलेशन (RAC) की सुविधा को भी खत्म कर दिया है। इस सर्विस के लिए न्यूनतम चार्ज लगने वाली दूरी 400 किलोमीटर तय की गई है। नई ट्रेनों में सिर्फ लिमिटेड रिजर्वेशन कैटेगरी लागू होंगी।
रेलवे बोर्ड ने क्लियर कर दिया है कि मौजूदा निर्देशों के अनुसार, सिर्फ लेडीज कोटा, दिव्यांगों के लिए कोटा, सीनियर सिटिजन कोटा और ड्यूटी पास ही लागू होंगे। कोई दूसरा रिजर्वेशन लागू नहीं होगा।

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई

ये नियम तब लागू किए जा रहे हैं, जब भारत अपनी पहली वंदे भारत स्लीपर सर्विस शुरू कर रहा है, जिसे तेज और ज्यादा कंफर्ट ओवरनाइट ट्रेवल के लिए डिजाइन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हावड़ा और कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जो वंदे भारत फ्लीट में हाई-स्पीड स्लीपर वेरिएंट की शुरुआत है।
फुली एसी इस ट्रेन से हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर यात्रा का समय लगभग 2.5 घंटे कम होने की उम्मीद है। उम्मीद जताई गई है कि यह तुलनात्मक रूप से किफायती किराए पर एयरलाइन जैसा यात्रा अनुभव देगी।

ये भी पढ़ें - चीन-पाकिस्तान की दोस्ती का तोड़ है 'चाबहार पोर्ट', ऐसे ही नहीं छोड़ सकता भारत; भारत की अमेरिकी प्रतिबंधों पर दो टूक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।