सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होती है ब्रांड फीस, जिसकी वजह से ED के निशाने पर आई अनिल अग्रवाल की वेदांता; अपनी ही कंपनी को पैसा भेजना पड़ा भारी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 09:25 AM (GMT+05:30)

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वेदांता ग्रुप के दफ्तरों पर FEMA उल्लंघन के मामले में छापेमारी की है, जो लंदन स्थित वेदांता रिसोर्सेज को दी जाने वाली 'ब्रां ...और पढ़ें

    4 कंपनियों की लिस्टिंग से पहले संकट

    4 कंपनियों की लिस्टिंग से पहले संकट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल के वेदांता ग्रुप के दफ्तरों पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने छापेमारी की है। ये छापेमारी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के उल्लंघन के मामले में की गई। इससे एक बार फिर "ब्रांड फीस" या रॉयल्टी पेमेंट्स सुर्खियों में आ गई है, जो ग्रुप की घरेलू यूनिट्स लंदन में स्थित अपनी होल्डिंग कंपनी वेदांता रिसोर्सेज को देती हैं।
    वेदांता रिसोर्सेज के लिए, ब्रांड फीस/रॉयल्टी पेमेंट कोई मामूली 'रिलेटेड-पार्टी पेमेंट' नहीं है। लगभग $5.3 बिलियन के कर्ज के साथ वेदांता रिसोर्सेज के लिए ब्रांड फीस अपनी भारतीय यूनिट्स से मिलने वाले डिविडेंड के साथ लगातार आने वाला कैश फ्लो है, जिसका इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और कम करने के लिए करती है।

    क्या होती है ब्रांड फीस?

    ब्रांड फीस किसी कंपनी या ब्रांड नाम का इस्तेमाल करने वाली फीस होती है। वेदांता के मामले ब्रांड फीस वेदांता होल्डिंग्स को दी जाती है। इसे ये ब्रांड फीस वेदांता देती है।

    वेदांता रिसोर्सेज के लिए क्यों जरूरी है ब्रांड फीस?

    वेदांता रिसोर्सेज ऑपरेटिंग कंपनियों के ऊपर है और अपने कर्ज की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आने वाले कैश फ्लो (मुख्य रूप से डिविडेंड और ब्रांड फीस) पर निर्भर करती है। वेदांता या Hindustan Zinc जैसी ऑपरेटिंग कंपनियों के उलट, यह होल्डिंग कंपनी अपने दम पर बड़ा ऑपरेटिंग कैश फ्लो जेनरेट नहीं करती है।

    क्या है ब्रांड फीस का नियम?

    ED, FEMA के संभावित उल्लंघनों की जाँच करने और उन्हें लागू करने के लिए जिम्मेदार है। ध्यान रहे कि FEMA के तहत क्रॉस-बॉर्डर ब्रांड फीस या रॉयल्टी कानूनी रूप से अनुमत 'करंट अकाउंट ट्रांजैक्शन' हैं, लेकिन इन पेमेंट्स को निर्धारित तरीकों से ही किया जा सकता है।
    ये ट्रांजैक्शन 'आर्म्स लेंथ' (निष्पक्ष) आधार पर होने चाहिए और इनके कारण मुनाफे को विदेश में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।

    वेदांता रिसोर्सेज के कैश फ्लो पर पड़ सकता है असर

    वेदांता रिसोर्सेज को वित्त वर्ष 2027 (FY27) में मूलधन और ब्याज चुकाने के लिए लगभग 1 बिलियन डॉलर की आवश्यकता है, जिसकी भरपाई कंपनी मुख्य रूप से 400 मिलियन डॉलर की 'ब्रांड फीस' और डिविडेंड (लाभांश) के जरिए करेगी।
    फिच (Fitch) और एसएंडपी (S&P) जैसी रेटिंग एजेंसियां भी कर्ज चुकाने के लिए इन दोनों स्रोतों को वेदांता रिसोर्सेज के लिए बेहद अहम मानती हैं। फरवरी 2026 तक कंपनी पर 5.3 बिलियन डॉलर का कर्ज था, जिसे FY27 तक 3 बिलियन डॉलर तक कम करने का लक्ष्य फिच के अनुसार थोड़ा 'महत्वाकांक्षी' है।
    हालांकि कंपनी के वित्तीय अनुशासन में सुधार हुआ है, लेकिन ब्रांड फीस को लेकर अगर कोई विपरीत विनियामक (regulatory) जांच या फैसला आता है, तो इससे कंपनी का नकदी प्रवाह (cash flow) और कर्ज चुकाने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित हो सकती है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - गिफ्ट निफ्टी हुआ लाल! आज फिसलेगा शेयर बाजार? वेदांता, इंफोसिस और अदाणी पोर्ट्स समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर