सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए' वोडाफोन आइडिया का बड़ा दांव, शाहरुख खान को बनाया ब्रांड एंबेसडर; नया लोगो भी लॉन्च

Published: Tue, 01 Sep 2026 08:27 PM (IST)

वोडाफोन आइडिया (Vi) ने अभिनेता शाहरुख खान को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है, साथ ही नया 'Vi' लोगो और 'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए' कैंपेन लॉन्च किया है।

शाहरुख खान वोडाफोन आइडिया (Vi) के नए ब्रांड एंबेसडर।

शाहरुख खान वोडाफोन आइडिया (Vi) के नए ब्रांड एंबेसडर।

HighLights

  1. शाहरुख खान वोडाफोन आइडिया (Vi) के नए ब्रांड एंबेसडर।

  2. कंपनी ने अपना नया 'Vi' लोगो भी लॉन्च किया है।

  3. 'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए' नया कैंपेन शुरू।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने एक बड़ा दांव चला है। कंपनी ने अभिनेता शाहरुख खान का अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया कैंपेन भी लॉन्च किया है। इसकी जानकारी कंपनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर दी।

शाहरुख खान को ब्रांड एंबेसडर बनाने के साथ कंपनी ने अपना नया लोगो भी लॉन्च किया है। नए लोगो में अब Vi होगा, पहले V! था। इसके साथ ही कंपनी ने अपना ब्रांड कैंपेन की भी शुरू किया है।

'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए'

मंगलवार को कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारतीय एक्टर शाहरुख खान भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी 'वोडाफोन आइडिया' के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे।

वोडाफोन आइडिया ने 'Vi बदल रहा है... तैयार रहिए' नाम से नया कैंपेन लॉन्च किया है। ब्रांड को अलग पहचान देने की दिशा में वोडाफोन आइडिया का यह एक बड़ा कदम है।

आदित्य बिड़ला ग्रुप की टेलीकॉम कंपनी ग्राहकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और साथ ही अगले तीन सालों में अपने ₹45,000 करोड़ के कैपेक्स प्लान के लिए बैंकों से फंड जुटाने की कोशिश कर रही है। खान इस कैंपेन के दौरान ब्रांड एंबेसडर बने रहेंगे, हालांकि कंपनी ने कैंपेन की अवधि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

क्या बोले कंपनी के CEO?

Vi ने अपनी मौजूदा ब्रांड पहचान के 'विजुअल पार्टिकल' को एक बेहतर और डायनामिक 3D स्फेयर (गोले) में बदला है और इसे ब्रांडमार्क के सबसे ऊपर रखा है। कंपनी का कहना है कि नए डिजाइन का मकसद उम्मीद, ऊर्जा और भविष्य की संभावनाओं को दिखाना है। यह नई पहचान 1 सितंबर से Vi के कस्टमर टचपॉइंट्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रिटेल नेटवर्क और कम्युनिकेशन में लागू होनी शुरू हो जाएगी।

वोडाफोन आइडिया (Vi) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अभिजीत किशोर ने कहा, "यह सिर्फ लोगो को नया रूप देना नहीं है, बल्कि यह Vi ब्रांड में लाए जा रहे बदलाव की पहली झलक है। यह Vi के लिए हमारी महत्वाकांक्षा और टेलीकॉम के भविष्य को आकार देने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है। एक ऐसा अनुभव जो हमारे ग्राहकों के लिए जिंदगी को और बेहतर और संभावनाओं से भरा बनाए।"

5G नेटवर्क का विस्तार कर रहा Vi

यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब Vi अपने 5G नेटवर्क का विस्तार कर रही है और खुद को सिर्फ़ एक पारंपरिक टेलीकॉम प्रोवाइडर से आगे ले जाने की कोशिश कर रही है। कंपनी के पास अभी 17 सर्कल्स में मिड-बैंड 5G स्पेक्ट्रम और 16 सर्कल्स में mmWave स्पेक्ट्रम है, और वह 17 सर्कल्स में अपनी 5G सेवाओं का विस्तार कर रही है।

यह भी पढ़ें- Petrol-Diesel पर आई बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाया एक्सपोर्ट टैक्स; ATF में कटौती