सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Petrol-Diesel पर आई बड़ी खबर, सरकार ने बढ़ाया एक्सपोर्ट टैक्स; ATF में कटौती

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 07:20 PM (IST)

सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ...और पढ़ें

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स में इजाफा किया।

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स में इजाफा किया।

HighLights

  1. सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर विंडफॉल टैक्स में इजाफा किया।

  2. पेट्रोल एक्सपोर्ट पर 1.5 रुपये प्रति लीटर टैक्स बढ़ा।

  3. एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी घटाई गई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर बड़ी खबर है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल की एक्सपोर्ट ड्यूटी यानी विंडफॉल टैक्स में इजाफा किया है। वहीं, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी में कटौती की गई है। यह बढ़ोतरी आज यानी 1 सितंबर 2026 से लागू हो गई है।

सरकार ने 1 सितंबर से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स को शून्य से बढ़ाकर 1.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। साथ ही, डीजल एक्सपोर्ट पर लेवी बढ़ाई गई है और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर ड्यूटी में थोड़ी कटौती की गई है।

डीजल पर बढ़ा लेवी, ATF एक्सपोर्ट में कटौती

डीजल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) और रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस की दर अब 24 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 25 रुपये प्रति लीटर हो गई है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के एक्सपोर्ट पर SAED को 19.5 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 19 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच, सरकार ने 27 मार्च को डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी लगाई और हर दो हफ्तों में इसकी दर में बदलाव किया। 16 मई से पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर भी यह लेवी लगाई गई। 

आखिरी बार 15 अगस्त को किया या था बदलाव

इन लेवी (टैक्स) में आखिरी बार 15 अगस्त को बदलाव किया गया था, जब सरकार ने पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटाकर शून्य कर दी थी, डीजल पर लेवी 24 रुपये प्रति लीटर तय की थी और ATF पर ड्यूटी 19.5 रुपये प्रति लीटर तय की थी।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू इस्तेमाल के लिए पेट्रोल और डीज़ल पर मौजूदा ड्यूटी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए विंडफ़ॉल टैक्स लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- ITC की दो कंपनियों का खत्म हुआ वजूद, NCLT ने दी हरी झंडी; 1 सितंबर से लागू हुआ विलय का फैसला