ITC की दो कंपनियों का खत्म हुआ वजूद, NCLT ने दी हरी झंडी; 1 सितंबर से लागू हुआ विलय का फैसला
ITC की दो सहायक कंपनियां, ब्लेजक्लान टेक्नोलॉजीज और क्लाउडलिटिक्स टेक्नोलॉजीज, अब ITC इन्फोटेक में विलय हो गई हैं। NCLT ने ...और पढ़ें

ITC की दो सहायक कंपनियों का विलय हुआ।
HighLights
ITC की दो सहायक कंपनियों का विलय हुआ।
ब्लेजक्लान और क्लाउडलिटिक्स ITC इन्फोटेक में शामिल।
NCLT ने विलय को 1 सितंबर 2026 से मंजूरी दी।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे मशहूर FMCG कंपनी ITC की दो स्टेप-डाउन सहायक कंपनियों को लेकर बड़ी खबर आई है। कंपनी ने अपनी आईटी इकाई, ITC Infotech India Limited, को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।
ITC ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उसकी दो 'स्टेप-डाउन' सहायक कंपनियों ब्लेजक्लान टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (BTPL) और क्लाउडलिटिक्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (CTPL) का विलय अब ITC Infotech में पूरी तरह से प्रभावी हो गया है।
यानी अब आईटीसी की इन दो कंपनियों का वजूद खत्म हो गया है। अब इनका नामो-निशान मिट गया है। क्योंकि ये कंपनियां अब ITC इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड (ITC Infotech India Limited) में मिल चुकी हैx। और विलय 1 सितंबर 2026 से प्रभावी भी हो चुका है।
NCLT ने विलय को दी मंजूरी
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण यानी NCLT ने ITC की दो स्टेप डाउन सब्सिडियरी ब्लेजक्लान टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (BTPL) और क्लाउडलिटिक्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को ITC इन्फोटेक इंडिया लिमिटेड में विलय की मंजूरी दी।
इस विलय की योजना (Scheme of Amalgamation) को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) की कोलकाता और मुंबई बेंचों द्वारा मंजूरी दे दी गई है। सभी आवश्यक शर्तों और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, यह विलय 1 सितंबर, 2026 से प्रभावी हो गया है।
इस एकीकरण यानी विलय के साथ ही, Blazeclan Technologies (BTPL) और Cloudlytics Technologies (CTPL) का स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त हो गया है। ये दोनों कंपनियां अब बिना किसी 'वाइंडिंग अप' (Winding up) प्रक्रिया के भंग (Dissolved) कर दी गई हैं और अब ये ITC लिमिटेड की प्रत्यक्ष सहायक कंपनियां नहीं रही हैं। अब इनका पूरा कामकाज ITC Infotech के बैनर तले संचालित होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां रिपोर्ट के मुताबिक, इस विलय के लिए 1 अक्टूबर, 2024 को 'अप्वाइंटेड डेट' (Appointed Date) तय किया गया था, जबकि कानूनी तौर पर यह 1 सितंबर, 2026 से लागू माना जाएगा।
क्या है ITC के शेयरों का हाल?
मंगलवार को ITC Limited के शेयर 4.34 % की तेजी के साथ 266.60 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले एक साल में इसके शेयर 34.38% गिर चुके हैं। वहीं, अगर बात 5 साल की करें तो 5 साल में ये 26.45% तक का रिटर्न दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- दिवालिया JP Associates की JP Power खरीदने वाली Adani पावर का धमाका, मिली 'AA+' रेटिंग; शेयर बना रॉकेट!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
