सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JP Power खरीदने वाली Adani पावर का धमाका, मिली 'AA+' रेटिंग; शेयर बना रॉकेट!

Updated: Tue, 01 Sep 2026 02:58 PM (IST)

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अदाणी पावर की क्रेडिट रेटिंग को 'IND AA' से बढ़ाकर 'IND AA+' कर दिया है, ...और पढ़ें

इंडिया रेटिंग्स ने अदाणी पावर की रेटिंग 'AA+' की।

इंडिया रेटिंग्स ने अदाणी पावर की रेटिंग 'AA+' की।

HighLights

  1. इंडिया रेटिंग्स ने अदाणी पावर की रेटिंग 'AA+' की।

  2. कंपनी के शेयर 6 महीने में 50% से अधिक बढ़े।

  3. जेपी पावर अधिग्रहण से अदाणी पावर की स्थिति मजबूत हुई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिकी जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी JP Associates की जेपी पावर (JP Power) को खरीदने वाली अदाणी की अदाणी पावर (Adani Power) पर बड़ी खबर आई है। दरअसल, अदाणी की पावर कंपनी को लेकर भारत की प्रमुख रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) ने रेटिंग में बड़ा बदलाव किया है।

इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अदाणी पावर की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड कर दिया है। यह सुधार कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं पर भरोसे को दर्शाता है। कंपनी के शेयर पिछले 6 महीने से रॉकेट बने हुए हैं। इसके शेयरों ने पिछले 6 महीनों में लगभग 50 फीसदी का रिटर्न दिया है। आज भी इसके शेयरों में लगभग 3 फीसदी तक की तेजी देखी गई। दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर इसके शेयर 2.63 % की तेजी के साथ 203.21 रुपये (Adani Power Share Price) के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे।

अब क्या हो गई अदाणी पावर की रेटिंग

इंडिया रेटिंग्स ने अदाणी पावर के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) और बैंक लोन सुविधाओं की रेटिंग को 'IND AA' से बढ़ाकर 'IND AA+' कर दिया है। इसके साथ ही रेटिंग एजेंसी ने 'स्टेबल' (Stable) आउटलुक भी बरकरार रखा है। वहीं, कंपनी के शॉर्ट-टर्म कर्ज के लिए 'IND A1+' रेटिंग की पुष्टि की गई है।

रेटिंग एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अदाणी पावर के रेटिंग में सुधार उसकी मजबूत और बेहतर होते बिज़नेस प्रोफ़ाइल को दिखाता है। Ind-Ra को उम्मीद है कि FY27 में EBITDA मजबूत बना रहेगा। इसकी वजहें हैं - मुंद्रा प्लांट के लिए गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) में बेस टैरिफ में बदलाव से पिछली अवधि की एक बार की आय, हाल ही में खरीदे गए प्लांट का पूरे साल का ऑपरेशन, अच्छे थर्मल प्लांट लोड फैक्टर (PLF) और स्थिर मर्चेंट रियलाइजेशन।

रेटिंग एजेंसी ने आगे कहा कि अदाणी पावर की 18.33GW की ऑपरेशनल क्षमता में से लगभग 95% लंबे और मध्यम अवधि के PPA के तहत जुड़ी हुई है। घरेलू कोयला लिंकेज और कैप्टिव कोयला माइनिंग ऑपरेशन, फ्यूल कॉस्ट पास-थ्रू मैकेनिज्म के साथ ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करते हैं। नतीजतन, EBITDA का एक बड़ा हिस्सा कॉन्ट्रैक्टेड एसेट से मिलने की संभावना है, जिससे कैश फ्लो में स्थिरता बनी रहेगी और कमाई में उतार-चढ़ाव कम होगा।

JP Power की खरीद से मजबूत हुई कंपनी

रेटिगिं एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि 1QFY27 के दौरान, कंपनी ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) मार्ग के माध्यम से JAL परिसंपत्ति अधिग्रहण प्रक्रिया के लिए कार्यान्वयन संस्थाओं में से एक के रूप में कार्य करके, लगभग 42 बिलियन रुपये के कुल विचार के साथ, जय प्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (JPVL) में 24% हिस्सेदारी, प्रयागराज पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (PPGCL, 'IND AA' / स्थिर पर रेटेड ऋण) में 11.49% हिस्सेदारी और 180MW चुर्क थर्मल पावर प्लांट का अधिग्रहण किया।

यह भी पढ़ें- न अनिल अंबानी की Reliance Power न अनिल अग्रवाल की वेदांता पावर... ये हैं देश की टॉप-5 पावर कंपनियां, अदाणी नंबर वन पर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)