सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JP Associates की JP Power खरीदने वाली Adani Power का बड़ा दांव, सब्सिडियरी की 100% हिस्सेदारी ग्रुप की इस कंपनी को बेची

Updated: Fri, 28 Aug 2026 11:55 AM (IST)

अदाणीकनेक्स ने अदाणी पावर से चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड (CIPL) की 100% हिस्सेदारी 535.69 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह ...और पढ़ें

अदाणीकनेक्स ने चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी खरीदी।

अदाणीकनेक्स ने चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी खरीदी।

HighLights

  1. अदाणीकनेक्स ने चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड की 100% हिस्सेदारी खरीदी।

  2. यह अधिग्रहण अदाणी पावर से 535.69 करोड़ रुपये में हुआ।

  3. डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के विस्तार के लिए यह डील हुई।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपतियों में शुमार गौतम अदाणी ने फिर एक कंपनी खरीदी है। JP Associates को खरीदने वाले अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणीकनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (AdaniConneX - ACX) ने यह खरीदारी की है। और इस खरीदारी में AdaniConneX ने पूरी की पूरी 100% हिस्सेदारी खरीदी है। खास बात यह है कि अदाणी की एक कंपनी ने ग्रुप की दूसरी कंपनी से 100% हिस्सेदारी खरीदी है।

हिस्सेदारी बेचने वाली कंपनी का नाम है अदाणी पावर। अदाणी पावर (Adani Power) ने चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड (CIPL) की हिस्सेदारी ग्रुप की कंपनी AdaniConneX को बेच दिया। अदाणी पावर ने ही जेपी एसोसिएट्स की जेपी पावर (JP Power) को खरीदा है। 

कितने में हुई डील?

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd) की जॉइंट वेंचर कंपनी, अदाणीकनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (AdaniConneX - ACX) ने चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड (CIPL) का 100% अधिग्रहण कर लिया है। यह अधिग्रहण 535.69 करोड़ रुपये में किया गया है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह लेनदेन पूरी तरह से 'आर्म्स लेंथ' (Arms length) आधार पर किया गया है, जिसका अर्थ है कि यह बाजार की उचित शर्तों पर आधारित है।

इस अधिग्रहण का मुख्य उद्देश्य डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का विस्तार करना है। चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड (Chandenvalle Infra Park Limited) के पास एक बड़ा भूमि खंड (Land Parcel) उपलब्ध है। इसके साथ ही, कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियां शुरू करने के लिए आवश्यक प्रमुख लाइसेंस भी हासिल कर लिए हैं।

चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड ने नहीं शुरू किया है अपना परिचालन

अदाणीकनेक्स प्राइवेट ने अदाणी पावर से जिस कंपनी की CIPL की हिस्सेदारी खरीदी है, उसने अभी तक अपना व्यावसायिक परिचालन (Commercial Activities) शुरू नहीं किया है और वर्तमान में इसका टर्नओवर शून्य है, लेकिन इसके पास मौजूद जमीन और लाइसेंस अदाणीकनेक्स को डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स में एक बड़ी बढ़त (Head Start) दिलाएंगे।

चंदेनवल्ले इंफ्रा पार्क लिमिटेड (CIPL) का पंजीकरण 24 फरवरी, 2022 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। यह कंपनी मुख्य रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से बनाई गई थी। अब 100% हिस्सेदारी खरीदने के बाद, अदाणीकनेक्स का इस पर पूर्ण नियंत्रण होगा।

डेटा सेंटर मार्केट में बढ़ता दबदबा अदाणीकनेक्स, अदाणी एंटरप्राइजेज की एक महत्वपूर्ण जॉइंट वेंचर इकाई है, जो भारत में विश्व स्तरीय डेटा सेंटर नेटवर्क विकसित करने के मिशन पर काम कर रही है। इस नए अधिग्रहण से कंपनी को अपनी क्षमता विस्तार और बुनियादी ढांचे को तेजी से तैयार करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिकी JP Associates के निवेशक परेशान, शेयरों की संख्या हुई जीरो; अब क्या होगा?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)