सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिकी JP Associates के निवेशक परेशान, शेयरों की संख्या हुई जीरो; अब क्या होगा?

Updated: Wed, 26 Aug 2026 02:20 PM (IST)

JP Associates के दिवालिया होने और अदाणी को बिकने के बाद, पुराने निवेशकों के शेयर उनके डीमैट अकाउंट से गायब ...और पढ़ें

जेपी एसोसिएट्स दिवालिया होकर अदाणी को बिकी।

जेपी एसोसिएट्स दिवालिया होकर अदाणी को बिकी।

HighLights

  1. जेपी एसोसिएट्स दिवालिया होकर अदाणी को बिकी।

  2. पुराने निवेशकों के शेयर डीमैट से गायब हुए।

  3. निवेशकों को अब कुछ भी वापस नहीं मिलेगा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जयप्रकाश एसोसिएट्स (JP Associates) लिमिटेड का नाम अब इतिहास बन चुका है। इस कंपनी का नामोनिशान मिट चुका है। कंपनी दिवालिया हुई और बिकी तो नया मालिक मिला और नाम भी बदला। लेकिन पुराने निवेशक अब तक परेशान है। उनके शेयर उनके डीमैट अकाउंट से गायब हो गए।

कई निवेशकों ने जागरण बिजनेस की ईमेल आईडी पर मेल करके शेयर से जुड़े सवाल पूछे हैं। आज हम इस लेख में उन्हीं सवालों के जवाब दूर करेंगे और सारी कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश करेंगे।

जागरण बिजनेस से निवेशकों ने क्या सवाल पूछे?

जागरण बिजनेस की ईमेल आईडी पर जगमोहन शर्मा ने सवाल भेजा, मेरे जो भी जेपी एसोसिएट्स के शेयर थे, क्या वो अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर में काउंट होकर मिलेंगे?

कपिल शाह के यूजर ने पूछा- जेपी एसोसिएट कंपनी के मेरे पास 11500 शेयर थे जो डिलीट हो गए हैं, क्या वो मुझे मिलेंगे?

मुरारी कानिया नाम के यूजर ने पूछा- मेरे पास डीमैट का मेल आया कि आपके अकाउंट से जेपी के शेयर कट गए हैं, क्या अब वह शेयर मुझे मिलेंगे?

सोम शर्मा नाम के यूजर ने जागरण बिजनेस से पूछा- जेपी एसोसिएट्स में मेरा निवेश अचानक जीरो हो गया? क्यों?

5 सवालों में JP Associates Shares से जुड़े हर जवाब

सवाल 1 - क्या हुआ जेपी एसोसिएट्स का?

जवाब 1- जेपी एसोसिएट्स दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिक चुकी है। इस कंपनी का अस्तित्व खत्म हो चुका है। अदाणी ने इसे लगभग 15 हजार करोड़ रुपये में खरीदा है। इस कंपनीका नाम भी अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस लिमिटेड' (Adani Infrastructure Integrated Solutions Limited) हो गया है।

सवाल 2- जिसके पास थे JP Associates के शेयर उसे क्या मिलेगा?

जवाब 2- जिन भी निवेशकों के पास जेपी एसोसिएट्स के शेयर थे, उनके शेयरों की संख्या शून्य हो गई। क्योंकि कंपनी दिवालिया हो चुकी थी। दिवालिया प्रक्रिया के तहत कंपनी की 100 फीसदी हिस्सेदारी का मालिक इसका खरीदार बनता। इसलिए जेपी एसोसिएट्स के जितने भी शेयर थे वो अदाणी ग्रुप के हो गए। यानी आपके शेयरों की वैल्यू 0 हो गई।

सवाल 3- क्या JP ग्रुप के निवेशकों को शेयर मिलेंगे?

जवाब 3- जेपी एसोसिएट्स के जो पुराने निवेशक थे, उनके डीमैट अकाउंट से शेयर कट गए हैं, अब वह वापस नहीं आएंगे। यानी उन्हें कुछ नहीं मिलेगा। अगर आपके पास भी इसके शेयर थे, तो आपको अब कुछ नहीं मिलेगा।

सवाल 4- क्या शेयर बाजार में अभी भी लिस्ट है जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी?

जवाब 4- जेपी ग्रुप की पैरेंट कंपनी जेपी एसोसिएट्स शेयर बाजार से डीलिस्ट हो चुकी है। उसके शेयरों की ट्रेडिंग अब नहीं होती। क्योंकि कंपनी दिवालिया होकर अदाणी के हाथों बिक चुकी है।

सवाल 5- क्या जेपी के निवेशकों को अदाणी के किसी कंपनी के शेयर मिलेंगे?

जवाब 5- जेपी एसोसिएट्स के निवेशकों को अदाणी के किसी भी कंपनी के शेयर नहीं मिलेंगे। क्योंकि रिजॉल्यूशन प्लान में ऐसी कोई शर्त नहीं थी।

यह भी पढ़ें- भारत के 8 दशक पुराने बैंक को खरीदकर दुबई के शेख ने भारतीयों को दिया तोहफा, बांट दिए 831301 शेयर

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)