यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Visa Rule: इस देश में नहीं होती भारतीय पासपोर्ट धारकों की फ्री एंट्री, क्या है इसकी वजह
Visa Ban in This Country सर्बिया सरकार ने अपने फैसले में कहा कि सर्बिया में सभी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री 30 दिनों के लिए रोकी गई थी। फ्री वीजा ...और पढ़ें

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। कुछ देशों में भारतीयों को बिना वीजा के यात्रा करने की इजाजत मिल गई है। लेकिन अब इनमें से एक देश ने वीजा फ्री एंट्री बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला अवैध निवासियों को रोकने और यूरोपीय वीजा नीति के नियमों का पालन करने के इरादे से लिया गया है।
1 जनवरी, 2023 से भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब बिना वैध वीजा के इस देश की यात्रा बैन कर दी गई है। आइए, जानते हैं कि आखिर वो देश कौन-सा है और बैन करने के पीछे इसकी वजह क्या है।
.jpg)
सर्बिया में भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री बंद
सर्बिया सरकार ने अपने फैसले में कहा कि सर्बिया में सभी भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री 30 दिनों के लिए रोकी गई थी। फ्री वीजा एंट्री सितंबर 2017 में शुरू की गई थी। हालांकि, भारतीय नागरिक जो सर्बिया में वीजा के बिना यात्रा कर रहे हैं, उन्हें 30 दिनों तक की अनुमति दी गई है। इसके बाद वीजा देना अनिवार्य होगा।
नया नियम जनवरी से है लागू
भारतीय सर्बिया के पड़ोसी देशों और अन्य यूरोपीय देशों सहित सर्बिया में वीजा-फ्री एंट्री के आधार पर अन्य देशों की यात्रा नहीं कर सकते हैं। यहां की सरकार ने पहले राजनयिक और आधिकारिक भारतीय पासपोर्ट धारकों को 90 दिनों के लिए बिना वीजा के देश की यात्रा करने की अनुमति दी थी, जबकि सामान्य पासपोर्ट धारकों के लिए यह अवधि 30 दिन थी। नए साल पर यह नियम लागू हो चूका है और अब कोई भी भारतीय नागरिक इस देश में बिना वीजा के यात्रा नहीं कर सकता है।
खबरें और भी
भारतीय दूतावास ने जारी की थी एडवाइजरी
सर्बिया के इस ऐलान के बाद बेलग्रेड और सर्बिया में भारतीय दूतावास ने वीजा नियमों में बदलाव (सर्विया रूल चेंज) को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में कहा गया था कि अगर कोई एक जनवरी के बाद सर्बिया की यात्रा करना चाहता है तो उसे दिल्ली दूतावास या अपने निवास स्थान से वीजा के लिए आवेदन करना होगा। वैध वीजा पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
ये लोग अभी भी वीजा फ्री कर सकते हैं यात्रा
एडवाइजरी में कहा गया था कि वैध शेंजेन, यूके वीजा या यूएसए वीजा या इन देशों में निवासी स्थिति वाले भारतीय अभी भी सर्बिया में प्रवेश के बाद 90 दिनों तक रह सकते हैं। इसके साथ ही ये लोग इन जगहों की यात्रा भी कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें इसके पड़ोसी देशों में जाने की इजाजत नहीं होगी।
