यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Health Insurance में क्या होता है Waiting Period जिस दौरान क्लेम नहीं कर पाते आप दावा, पता करें पूरी जानकारी
Waiting Period स्वास्थ्य बीमा खरीदते समय वेटिंग पीरियड का ध्यान रखना काफी महत्वपूर्ण होता है। वेटिंग पीरियड को बीमा खरीदने से पहले समझना महत्वपूर्ण है ...और पढ़ें

HighLights
- कुछ बीमारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में यह वेटिंग पीरियड चार साल तक हो सकती है।
- वेटिंग पीरियड से संबंधित कुछ अपवाद भी हो सकते हैं, जैसे तत्काल अस्पताल में भर्ती होने के लिए आकस्मिक दावे।
- वेटिंग पीरियड को समझना जरूरी है क्योंकि यह सीधा आपके क्लेम सेटलमेंट से जुड़ा है।
नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क: अपने और अपने परिवार को किसी भी स्वास्थ्य से संबंधित वित्तीय परेशानियों से बचाने से लिए देश में ज्यादातर लोग स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) लेते हैं। हमारे देश में किसी भी चीज का बीमा लेना जितना आसान है उतना ही मुश्किल इसके नियम और शर्तें को समझना है।
हर विशेषज्ञ की यही राय होती है कि प्रत्येक पॉलिसीधारक बीमा लेने से पहले उसके सारे नियम और शर्तों को बारीकी से समझ ले। अकसर देखा गया है कि जब कोई पॉलिसीधारक अपना बीमा क्लेम करने जाता है तो उसका बीमा रिजेक्ट हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि पॉलिसीधारक ने या तो सभी नियम और शर्तों को ध्यान से नहीं पढ़ा या फिर उस समझ नहीं आया या तो फिर पॉलिसीधारक ने बीमा कंपनियों को गलत जानकारी दी।

स्वास्थ्य बीमा लेते वक्त एक ऐसा ही नियम और शर्त, वेटिंग पीरियड (Waiting Period) होता है जिसे बीमा लेने से पहले आपको समझना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सीधा आपके क्लेम सेटलमेंट से जुड़ा है। चलिए आज हम आपको वेटिंग पीरियड के बारे में सब कुछ उदाहरण सहित बताते हैं।
क्या होता है वेटिंग पीरियड?
सरल शब्दों में कहें तो स्वास्थ्य बीमा में वेटिंग पीरियड वह अवधि है जिसके लिए आपको बीमा लाभ प्राप्त करने से पहले इंतजार करना पड़ता है। वेटिंग पीरियड, पॉलिसी शुरू होने की तारीख से शुरू होती है, और बीमाधारक इस दौरान स्वास्थ्य बीमा लाभ का दावा नहीं कर सकता है। आपको बता दें कि वेटिंग पीरियड की अवधि हर बीमा कंपनी की अलग-अलग होती है।
खबरें और भी
उदाहरण से समझिए
मान लीजिए किसी व्यक्ति ने 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा खरीदा। हालांकि उन्हें यह नहीं पता था कि स्वास्थ्य बीमा में वेटिंग पीरियड होता है।
पॉलिसी खरीदने के ठीक दस दिन बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में हुए खर्च हुए पैसे को जब बात क्लेम करने की आई तो बीमा कंपनी ने यह कहते हुए दावा रिजेक्ट कर दिया कि पॉलिसी की वेटिंग पीरियड 30 दिन की है। इस स्थिति में अब उस व्यक्ति को अपने इलाज का खर्च खुद ही उठाना पड़ा।

जब उन्हें बताया गया कि उनके द्वारा खरीदे गए स्वास्थ्य बीमा के लिए प्रतीक्षा अवधि 30 दिन है तो वह हैरान रह गए। इसलिए, उनका दावा स्वीकार नहीं किया गया, जिससे उन्हें अपनी जेब से चिकित्सा खर्च का भुगतान करना पड़ा।
स्वास्थ्य बीमा खरीदने का मतलब यह नहीं है कि आप पहली तारीख से ही स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त कर सकते हैं। बल्कि, आपको कोई भी दावा करने से पहले स्वास्थ्य बीमा में आपको वेटिंग पीरियड से गुजरना होता है। इसलिए कभी भी स्वास्थ्य बीमा लेने से पहले यह जरूर चेक करें की उसका वेटिंग पीरियड कितना है। आप वैसे बीमा कंपनी की तलाश करें जो हेल्थ इंश्योरेंस में कम से कम वेटिंग पीरियड की पेशकश करे।
कितने तरह है होते हैं वेटिंग पीरियड?
पहले से मौजूद बीमारियों के लिए वेटिंग पीरियड:
स्वास्थ्य बीमा खरीदने पर, आपसे पहले से मौजूद बीमारियों के बारे में पूछा जाता है, जिसके बाद इसकी पुष्टि के लिए कुछ चिकित्सीय परीक्षण किए जाते हैं। यह स्वास्थ्य बीमा में संबंधित वेटिंग पीरियड भी निर्धारित करता है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि पहले से मौजूद बीमारियों का मतलब आईआरडीएआई के अनुसार यह है जो स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदने से 48 महीने पहले निदान (diagnosed) की गई हो। इन बीमारियों में हाई बीपी, मधुमेह, थायराइड आदि शामिल हैं।
.jpg)
आसान भाषा में कहे तो यदि आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपको किसी भी लाभ का दावा करने से पहले स्वास्थ्य बीमा में निर्धारित वेटिंग पीरियड समाप्त होने तक इंतजार करना होगा। कुछ बीमारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में यह वेटिंग पीरियड चार साल तक हो सकती है।
इनिशियल वेटिंग पीरियड:
इसे 'कूलिंग पीरियड' के रूप में भी जाना जाता है, स्वास्थ्य बीमा में इनिशियल वेटिंग पीरियड स्वास्थ्य योजना की खरीद की तारीख के बाद से शुरू होती है। इस अवधि के दौरान, आप योजनाबद्ध या आपातकालीन स्थिति में अस्पताल में भर्ती होने के लिए बीमाकर्ता से दावा प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
हालांकि इस वेटिंग पीरियड से संबंधित कुछ अपवाद भी हो सकते हैं, जैसे तत्काल अस्पताल में भर्ती होने के लिए आकस्मिक दावे (accidental claims)। सामान्य तौर पर, न्यूनतम इनिशियल वेटिंग पीरियड कम से कम 10 दिन होती है।
मातृत्व वेटिंग पीरियड:
कई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां या तो योजना के एक भाग के रूप में या ऐड-ऑन के माध्यम से मातृत्व लाभ प्रदान करती हैं।
