सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या होते हैं Hybrid Fund? क्यों पहली बार निवेश करने वालों के लिए इन्हें माना जाता है बेस्ट

    By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav Shalya
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 08:00 PM (IST)

    Hybrid Mutual Fund हाइब्रिड फंड म्यूचुअल फंड का एक प्रकार है। इसमें इक्विटी के साथ-साथ डेट और गोल्ड में निवेश किया जाता है। एक साथ कई प्रकार की एसेट क ...और पढ़ें

    हाइब्रिड फंड भी करीब छह प्रकार के होते हैं।
    हाइब्रिड फंड भी करीब छह प्रकार के होते हैं।

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। What is Hybrid Fund?  शेयर बाजार में कई तरह से निवेश किया जा सकता है। आप सीधे कंपनियों के शेयरों में या म्यूचुअल फंड और बॉन्ड आदि के जरिए निवेश कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड इसमें से सबसे लोकप्रिय तरीका है। जानकार भी मानते हैं कि अगर किसी को शेयर बाजार की ज्यादा जानकारी नहीं है तो उसके लिए म्यूचुअल फंड निवेश का एक अच्छा तरीका है।

    म्यूचुअल फंड के भी कई प्रकार होते हैं। इसमें से डेट, इक्विटी और हाइब्रिड आदि प्रमुख हैं। आज हम जानेंगे कि क्या होता है हाइब्रिड म्यूचुअल फंड और क्याों पहली बार निवेश करने वालों के लिए सेफ माने जाते हैं?

    हाइब्रिड फंड क्या है?

    हाइब्रिड फंड एक म्यूचुअल फंड स्कीम है। इसमें इक्विटी और डेट दोनों में निवेश किया जाता है। ये ऐसे निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प होता है जो कि कम रिस्क लेना चाहते हैं या फिर पहली बार निवेश कर रहे हो।

    हाइब्रिड फंड को क्यों कम रिस्क वाला माना जाता है?

    हाइब्रिड फंड में पैसा इक्विटी के साथ-साथ डेट और गोल्ड में भी लगाया जाता है। डेट और इक्विटी एक साथ आने के कारण ये फंड काफी हद तक बैलेंस हो जाते हैं। उदाहरण के लिए आपने एक हाइब्रिड फंड ले लिया है। जो कि इक्विटी के साथ सोने में निवेश करता है। जब भी बाजार में गिरावट होगी तो सोने में आपका निवेश बचा रहेगा। वहीं, सोने में जब गिरावट होगी तो शेयर बाजार से आपको रिटर्न मिलता रहेगा। आमतौर माना जाता है कि शेयर बाजार और सोना की कीमत एक साथ नहीं गिरती है।

    खबरें और भी

    क्यों नए निवेशकों के लिए बेहतर है ये फंड?

    आमतौर पर देखा जाता है कि नए निवेशकों को बाजार के बारे में जानकारी नहीं होती है और गलत तरीके से निवेश करने के कारण उन्हें काफी नुकसान का भी सामाना करना पड़ता है। इस कारण कई नए निवेशक बाजार से भी बाहर हो जाते हैं। ऐसे में निवेश की शुरुआत हाइब्रिड फंड्स से करना अच्छा माना जाता है।

    कितने प्रकार के होते हैं हाइब्रिड फंड?

    आमतौर पर हाइब्रिड फंड के छह प्रकार होते हैं।

    • एग्रेसिव हाइब्रिड फंड: इसमें 60 से 80 प्रतिशत इक्विटी में और 20 से 30 प्रतिशत डेट में निवेश किया जाता है।
    • कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड: 10 से 25 प्रतिशत रकम इक्विटी और बाकी बची राशि डेट और नियमित आय में निवेश के लिए उपयोग की जाती है।
    • मल्टी एसेट फंड: इसमें 65 प्रतिशत निवेश इक्विटी में किया जाता है, जबकि 20 से 30 प्रतिशत डेट में और 10 से 15 प्रतिशत निवेश गोल्ड में किया जाता है।
    • डायनेमिक एसेट फंड: इसमें फंड को या तो 100 इक्विटी या डेट में निवेश किया जाता है।
    • आर्बिट्राज फंड्स: इसमें 65 प्रतिशत राशि इक्विटी में निवेश करना अनिवार्य होता है।
    • इक्विटी सेविंग्स फंड: इसमें इक्विटी, डेट और आर्बिट्राज में निवेश किया जाता है। इसमें 65 प्रतिशत इक्विटी में और 10 प्रतिशत डेट में निवेश करना अनिवार्य है।