DA Hike: अप्रैल का पहला हफ्ता निकला, कब होगा महंगाई भत्ते का एलान? जानिए देरी पर क्या अटकलें और क्या अनुमान
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा में अप्रैल का पहला हफ्ता बीतने के बाद भी देरी हो रही है। पहले भी ऐसी देरी हुई है, लेकिन इस बार इजरा ...और पढ़ें

फाइल फोटो
HighLights
महंगाई भत्ते (DA) की घोषणा में इस बार हुई देरी।
इजराइल-ईरान संघर्ष या प्रशासनिक प्रक्रिया संभावित कारण।
डीए में 2% वृद्धि की उम्मीद, कुल 60% होगा।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को अब तक महंगाई भत्ते (DA News) पर खुशखबरी नहीं मिली है। अप्रैल 2026 का पहला सप्ताह बीत चुका है और लाखों सरकारी कर्मचारी अभी भी सरकार द्वारा महंगाई भत्ता (DA) घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वित्त मंत्रालय द्वारा जून 2016 में 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के बाद से, डीए वृद्धि की घोषणा में अब तक इतनी देरी नहीं हुई है।
जनवरी 2025 के लिए, सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में वृद्धि की घोषणा 28 मार्च, 2025 को की और आधिकारिक आदेश 2 अप्रैल को जारी किया। वित्त मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार, 2024 में सरकार ने यह आदेश 3 अप्रैल को जारी किया था। वहीं, कोविड महामारी के दौरान, सरकार ने 14 अक्टूबर, 2019 से 20 जुलाई, 2021 के बीच महंगाई भत्ता (डीए) को 17% पर स्थिर रखा, जिसका आदेश 23 अप्रैल, 2020 को जारी किया गया था।
DA के एलान में इतनी देरी क्यों?
क्या सरकार महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी को टाल सकती है या इजराइल-ईरान संघर्ष से उत्पन्न वित्तीय दबाव के कारण इसे स्थगित कर रही है? या फिर, क्या कोई अन्य कारण हैं जिनके चलते सरकार को DA बढ़ोतरी की घोषणा को टालना पड़ रहा है? केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी मिलेगी, भले ही सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त हो गया हो।
ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत आंकड़ों (जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक) के अनुसार, महंगाई भत्ता (DA) में 2% की वृद्धि होने की संभावना है, जिससे वर्तमान भत्ता दर 58% से बढ़कर 60% हो सकती है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैंक बाजार डॉटकॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने बताया है कि महंगाई भत्ता (DA) में देरी से सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। चूंकि, अनुमोदन प्रक्रिया और प्रशासनिक क्रम, जिसमें 8वें वेतन आयोग के कारण देरी हुई है, इसलिए डीए के एलान में थोड़ा विलंब हो सकता है।
ये भी पढ़ें- युद्ध के बीच अदाणी ने UAE की कंपनी के साथ चला बड़ा दांव, भारत में करेंगे ये कारनामा; बदल जाएगी इस सेक्टर की तस्वीर!
खबरें और भी
बता दें कि सरकार साल में दो बार जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाती है। हालांकि, बढ़ोतरी की घोषणा उसी महीने में नहीं होती है। आमतौर पर, यह होली और दिवाली जैसे किसी बड़े त्योहार से पहले की जाती है। हालांकि, इसका कोई निश्चित नियम नहीं है, और सरकार कभी-कभी त्योहारों के बाद भी घोषणा करती है।