सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Billion Dollar Companies: ये राज्य है बिलियन डॉलर कंपनियों का गढ़, देखें लिस्ट में किस-किस का है दबदबा

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

    भारत में एक अरब डॉलर से अधिक वैल्यू वाली कंपनियों का नक्शा तेजी से बदल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र 195 कंपनियों के साथ इस सूची में सबसे आ ...और पढ़ें

    भारत के किस राज्य में सबसे अधिक 1 अरब डॉलर वाली कंपनियां?

    भारत के किस राज्य में सबसे अधिक 1 अरब डॉलर वाली कंपनियां?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    नई दिल्ली। भारत में एक अरब डॉलर से अधिक वैल्यू वाली कंपनियों का नक्शा तेजी से बदल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में जितनी 1 अरब डॉलर से अधिक वैल्यू वाली कंपनियां हैं, उनमें सबसे बड़ा योगदान महाराष्ट्र का है। महाराष्ट्र के अलावा ये कंपनियाँ कुछ शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम - चारों क्षेत्रों के कई राज्यों में हैं।

    महाराष्ट्र में बड़ी कंपनियां कौन-कौन?

    इस लिस्ट में महाराष्ट्र सबसे आगे है, जहां से 195 1 अरब डॉलर से अधिक मूल्य वाली कंपनियाँ आती हैं। यह राज्य लंबे समय से भारत का प्रमुख कॉरपोरेट हब रहा है। यहां से Reliance Industries, Tata Consultancy Services, Bajaj Finance और HDFC Bank जैसी बड़ी कंपनियाँ ऑपरेट होती हैं, जिनका देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है।
    पश्चिमी क्षेत्र में गुजरात से 25 कंपनियाँ, जबकि मध्य प्रदेश से 2 कंपनियाँ इस सूची में शामिल हैं।

    दक्षिण भारत से कितनी कंपनियां?

    दक्षिण भारत भी अरब डॉलर कंपनियों का बड़ा केंद्र बनकर उभर रहा है। इस क्षेत्र से कुल 127 कंपनियाँ आती हैं। इनमें कर्नाटक से 47 कंपनियाँ हैं, जहां Infosys, Wipro, Zerodha और Titan Company जैसी कंपनियाँ प्रमुख हैं।
    वहीं तेलंगाना से 36 और Tamil Nadu से 33 कंपनियाँ हैं, जहां ऑटोमोबाइल, हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    1 billion dollar companies

    उत्तर भारत में कौन-कौन?

    उत्तर भारत में भी कॉरपोरेट गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं। इस क्षेत्र से अरब डॉलर वाली कुल 120 कंपनियाँ आती हैं। हरियाणा में 43 और दिल्ली में 38 कंपनियाँ हैं। हरियाणा और दिल्ली से Zomato, MakeMyTrip, Bharti Airtel, IndiGo और Dabur जैसी कंपनियाँ निकलकर सामने आई हैं।
    इसके अलावा यूपी से 26 कंपनियाँ भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

    खबरें और भी

    पूर्वी भारत का क्या है हाल?

    पूर्वी भारत में अभी कंपनियों की संख्या अपेक्षाकृत कम है, लेकिन यहां भी विकास की संभावनाएँ दिखाई दे रही हैं। इस क्षेत्र से कुल 29 कंपनियाँ हैं, जिनमें पश्चिम बंगाल से 28 कंपनियाँ शामिल हैं। यहां से ITC, Britannia Industries और Shree Cement जैसी बड़ी कंपनियाँ मौजूद हैं।
    रिपोर्ट के मुताबिक टेक्नोलॉजी, सेवाओं और स्टार्टअप सेक्टर के बढ़ते प्रभाव के कारण आने वाले वर्षों में कई नए राज्यों से भी अरब डॉलर कंपनियाँ उभर सकती हैं।

    ये भी पढ़ें - Stocks to Buy: मोतीलाल ओसवाल ने चुने कैपिटल गुड्स सेक्टर के दो शेयर, करा सकते हैं मोटी कमाई; चेक करें टार्गेट