सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPI Inflation September 2023: मुद्रास्फीति में गिरावट, सितंबर में -0.26 प्रतिशत के निचले स्तर पर आई महंगाई दर

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
Published: Mon, 16 Oct 2023 12:17 PM (GMT+05:30)

WPI inflation सरकार ने सितंबर महीने में थोक महंगाई दर जारी कर दिया है। इस महीने भी महंगाई दर में ...और पढ़ें

सितंबर में -0.26 प्रतिशत के निचले स्तर पर आई महंगाई दर
सितंबर में -0.26 प्रतिशत के निचले स्तर पर आई महंगाई दर

HighLights

  1. देश में महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है।
  2. सितंबर में महंगाई दर -0.26 प्रतिशत थी।

 बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में महंगाई दर (-) 0.26 फीसदी रहा। इस साल अगस्त में यह (-) 0.52 प्रतिशत था। सितंबर में महंगाई दर के नीचले स्तर पर पहुंचने के पीछे की वजह है कि इस महीने रासायनिक और रासायनिक उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट आई है। पिछले साल इसी महीने यानी सितंबर में यह सामान काफी महंगा था।

इसी के साथ वहीं, सितंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति घटकर 3.35 प्रतिशत हो गई जो कि अगस्त में यह 10.60 फीसदी थी। आपको बता दें कि लगातार 6 महीने से WPI डेटा में नकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है। जुलाई में तोक महंगाई दर -1.36 फीसदी थी।

महंगाई दर में क्यों आई कमी

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सितंबर 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रासायनिक और रसायन उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण महंगाई दर में गिरावट है।

इन चीजों की कीमतों में आई कमी

सितंबर में ईंधन और बिजली बास्केट की मुद्रास्फीति (-)3.35 प्रतिशत थी, जो अगस्त में (-)6.03 प्रतिशत थी। वहीं, विनिर्मित उत्पादों में महंगाई दर (-)1.34 फीसदी रही, जबकि अगस्त में यह (-)2.37 फीसदी थी.

पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चला कि वार्षिक खुदरा या उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर में 5.02 प्रतिशत थी, जो 3 महीने का निचला स्तर है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।