सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    स्टॉक मार्केट में गिरावट के बाद भी Yes Bank के शेयर में क्यों आया उछाल, जानिए क्या है कारण?

    Updated: Fri, 09 May 2025 01:49 PM (IST)

    Yes Bank को बहुत जल्द नया मालिक मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जापान की बैंकिंग एंड फाइनेंस कंपनी यस बैंक में 51 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने ...और पढ़ें

    Yes Bank के शेयर में क्यों आया उछाल? क्या है वजह?
    Yes Bank के शेयर में क्यों आया उछाल? क्या है वजह?

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव की स्थिति बढ़ती जा रही है। इसका असर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार पर दिख रहा है। लेकिन इसके बावजूद Yes bank share में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। आइए इसकी वजह जानते हैं। 

    दोनों ही देशों के बॉर्डर में जंग का माहौल बना हुआ है। युद्ध की स्थिति में जो तनाव पैदा होता है, उसका असर अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलता है। भारतीय शेयर बाजार आज सुबह से ही लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। अभी लिखते समय दोपहर 1:31 बजे बीएसई सेंसेक्स लगभग 1000 अंक गिरकर 79,393 पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में 287 अंक की गिरावट है। ये अभी 23,986 पर ट्रेड कर रहा है।

    लेकिन शेयर बाजार में चल रही गिरावट का असर डिफेंस स्टॉक में होते नहीं दिखाई दे रहा। इसके साथ ही यस बैंक भी आज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

    Yes Bank के शेयर में कितनी आई बढ़ोतरी?

    अभी खबर लिखते समय यस बैंक के एक शेयर की कीमत 19.41 रुपये चल रही है। इसके शेयर में 1.22 रुपये प्रति शेयर की बढ़ोतरी है। यस बैंक का शेयर 6.70 फीसदी बढ़ा है। इसके साथ ही एनएसई में यस बैंक के एक शेयर की कीमत 19.43 रुपये चल रही है। एनएसई के तहत इसके शेयर में 1.20 रुपये या 0.58 फीसदी की बढ़ोतरी आई है।

    Yes Bank के शेयर में क्यों आया उछाल ?

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बहुत जल्द यस बैंक की 51 फीसदी हिस्सेदारी जापान की बैंकिंग और फाइनेंस कंपनी को देना वाला है। इस कंपनी का नाम सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन है। ये भी कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक और जापान कंपनी के बीच हुई इस डील की वैल्यू 1.76 बिलियन डॉलर है। यदि ऐसा होता है तो Yes Bank का तेजी से विस्तार होगा और बैंक का मुनाफा भी बढ़ेगा। इसीलिए उम्मीद में बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल

    अभी लिखते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 995 अंक गिरकर 79,339 पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही एनएसई निफ्टी में भी बिकवाली का माहौल है। एनएसई निफ्टी दोपहर 2:29 बजे 311 अंक गिरकर 23,962 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं सुबह प्री-ओपन और गिफ्ट निफ्टी में ही बिकवाली का माहौल दिख रहा था। हालांकि विदेशी बाजार जैसे अमेरिकी और एशियाई बाजार अच्छा कारोबार कर रहे थे।

    हालांकि कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच बड़े तनाव में भी शेयर बाजार बैलेंस दिख रहा था।

    यह भी पढ़ें:-भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी परिस्थितियों में Defence Stock दौड़े, चेक कर लें लिस्ट