यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Budget 2023-24: बजट में महिलाओं के लिए क्या रहा खास? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की ये घोषणाएं
Budget 2023-24 for Women and Childfare केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Women and Childfare Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने बुधवार को संसद में केंद्रीय बजट 2023-24 (Union Budget 2022-23) पेश किया। बजट में महिलाओं के लिए (womens budget 2023) कई घोषणाएं की गईं।
महिलाओं और बच्चों के लिए वित्त मंत्री ने क्या घोषणाएं की
- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा।
- किसान महिला अनुसूचित जातियों को सामाजिक विकास संभव किया है।
- महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है।
- बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाएगा।
- बच्चों और युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी तैयार होंगी।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 2 लाख करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
- अंत्योदय योजना के तहत गरीबों के लिए मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है।
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी।
- इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5% का ब्याज़ मिलेगा।
- दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्व सहायता समूह से जोड़ा गया है।
- स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सशक्तिकरण के अगले चरण तक पहुंचाने के लिए बड़े उत्पादक उद्यम बनाए जाएंगे।
- उज्जवला योजना के तहत 9.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए।
- एमएसएमी सेक्टर के लिए क्रेडिट गारंटी योजना फिर से नवीनीकरण किया जाएगा।
