सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhanteras 2025 के बाद कितना सस्ता हो सकता है सोना और चांदी, कब खरीदने में है सबसे ज्यादा फायदा?

    Updated: Fri, 17 Oct 2025 01:44 PM (IST)

    18 अक्टूबर, शनिवार के दिन देशभर में धनतेरस का उत्सव मनाया जाएगा। धनतेरस का उत्सव दिवाली से दो दिन पहले मनाया जाता है। ये दिन सोने और चांदी के लिए खास ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। कल यानी 18 अक्टूबर को देशभर में धनतेरस का उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ये दिन खरीदारी का होता है। माना जाता है कि इस दिन अगर कोई सोना (Gold Price) या चांदी की ज्वेलरी, सिक्का और बार खरीदते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। 

    धनतेरस से पहले और उसके दिन सोने और चांदी मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसलिए इसकी कीमत भी अपने चरम सीमा पर होती है। लेकिन धनतेरस के बाद मांग कम होने की वजह से इसके दाम में भी गिरावट देखी जाती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि धनतेरस के बाद सोना और चांदी कितना गिर सकता है। 

    कितना गिरेगा दाम?

    कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि ये उम्मीद की जा रही है कि धनतेरस के बाद सोने का भाव 10 से 12 फीसदी तक गिर सकता है। हालांकि इसे लेकर कुछ पक्का नहीं कहा जा सकता। तकनीकी चार्ट को देखें तो ये साफ पता चलता है कि सोने को उम्मीद से अधिक मात्रा में खरीदा गया है। जो गिरावट का संकेत देता है। हालांकि लोग इसे ज्यादा रिटर्न की चाहत में खरीदे जा रहे हैं। 

    अजय केडिया ने बताया कि साल 2025 अप्रैल-मई में सोने में 10 फीसदी का करेक्शन देखा गया था। 

    कितना गिरेगा चांदी का भाव?

    कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने कहा कि अगर ग्लोबल लेवल पर चल रही चांदी की कमी पूरी हो जाती है। मसलन अगर बढ़ती कीमत को देखते हुए इंडस्ट्री में चांदी की मांग घट जाती है। वहीं चांदी की जगह दूसरा विकल्प मिलता है, तो ऐसे में दिवाली के बाद तक चांदी का दाम 12 से 15 फीसदी घट सकता है। 

    खबरें और भी

    सोने में न करें निवेश

    वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने निवेशकों की ये सलाह दी है कि सोना और चांदी में अभी निवेश न करें। क्योंकि इस समय इनकी कीमत ऑल टाइम हाई पर चल रही है। उन्होंने तांबा, जिंक, स्टील में निवेश करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि तांबे की कीमत लगातार पिछले 6 महीनों से बढ़ रही है। 

    आपके शहर में क्या है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹131,980 ₹169,950
    जयपुर ₹132,030 ₹169,720
    कानपुर ₹132,080 ₹169,790
    लखनऊ ₹132,080 ₹169,790
    भोपाल ₹132,080 ₹169,820
    इंदौर ₹132,080 ₹169,820
    चंडीगढ़ ₹131,920 ₹169,640
    रायपुर ₹131,880 ₹169,570

    धनतेरस से एक दिन पहले रायपुर में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की की्मत 131,880 रुपये है। वहीं कानुपर, लखनऊ और भोपाल में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 132,080 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी का दाम सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी 169,570 रुपये में मिल रही है। वहीं पटना में चांदी का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी 169,950 रुपये में मिल रही है।