कमाल हो गया! यहां ₹18000 सस्ता मिल रहा सोना! आप कैसे ला सकते हैं घर? जान लीजिए लिमिट
दुबई में सोना भारत से ₹18,000 सस्ता मिल रहा है, जहां हाल ही में कीमतों में गिरावट आई है।

इतना सस्ता कैसे है सोना?
HighLights
दुबई में सोना भारत से ₹18,000 सस्ता।
दुबई में 24 कैरेट सोने का दाम 522.50 दिरहम।
भारत में सोना लाने के लिए कस्टम नियम जानें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना (Gold) खरीदने के शौकीन है? तो आज की यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है। भारत में सोने के दाम तेजी से बढ़े हैं। आज यानी 20 अगस्त को सोना ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। लेकिन इस शहर में इंडिया से ₹18000 सस्ता सोना मिल रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं दुबई की।
अगर आप दुबई में हैं या वहां से सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। दुबई के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। अगस्त की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोने के दामों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। पिछले मात्र 2 दिनों के भीतर 24 कैरेट सोने का भाव 8.25 दिरहम (214 रुपये) तक गिर गया है।
क्या है ताजा रेट?
दुबई बाजारों में 24 कैरेट सोने का दाम 522.50 दिरहम (13599.95 रुपये) प्रति ग्राम है। वही एक दिन पहले यानी बुधवार को यह कीमत 526 दिरहम (13691.05 रुपये) प्रति ग्राम थी। बुधवार के मुकाबले 3.50 दिरहम और मंगलवार (530.75 Dh) के मुकाबले कुल 8.25 दिरहम की गिरावट आई है।
वहीं अगर 22 कैरेट सोने के दाम की बात करें तो आज 483.75 दिरहम (12591.34 रुपये) प्रति ग्राम पर है। यह बुधवार को 487 दिरहम (12675.93) प्रति ग्राम पर बना हुआ है। 2 दिनों के मुकाबले 3.25 दिरहम और सोमवार (491.50 Dh) के मुकाबले कुल 7.75 दिरहम की गिरावट आई है।
अगस्त महीने में कैसा रहा सोने का हाल?
अगस्त के महीने में दुबई में सोने की कीमतों (dubai gold rates) में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया है। 1 अगस्त को 24K सोने का रेट 487.25 दिरहम पर था। 12 अगस्त को सोने ने जबर्दस्त छलांग लगाई और 24K का भाव महीने के सर्वोच्च स्तर 533.25 दिरहम तक पहुंच गया था। 22K सोना भी इस दिन 494 दिरहम तक बिका था। अब गुरुवार का ताजा रेट (522.50 Dh), 12 अगस्त के उच्चतम स्तर से 10.75 दिरहम नीचे आ चुका है। हालांकि, यह अभी भी 1 अगस्त के शुरुआती रेट से 35.25 दिरहम अधिक है।
भारत में कैसे ला सकते हैं गोल्ड?
दुबई से सोना लाने के लिए कस्टम नियमों का पालन करना जरूरी है। यदि आप 1 साल या उससे अधिक समय विदेश में बिताकर लौट रहे हैं, तो पुरुष यात्री अधिकतम 20 ग्राम (₹50,000 तक) और महिला यात्री 40 ग्राम (₹1 लाख तक) सोने के गहने बिल्कुल ड्यूटी-फ्री (बिना टैक्स दिए) ला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि यह छूट सोने के सिक्कों या बिस्किट पर लागू नहीं होती। वहीं, अगर आप 1 साल से कम की छोटी ट्रिप (टूरिस्ट वीजा) पर गए हैं या इस ड्यूटी-फ्री सीमा से अधिक सोना (एक व्यक्ति अधिकतम 1 किलो तक ला सकता है) ला रहे हैं, तो आपको भारतीय एयरपोर्ट पर उतरते ही 'रेड चैनल' पर जाकर कस्टम अधिकारियों को इसकी सही-सही जानकारी (डिक्लेयर) देनी होगी और उस पर लागू कस्टम ड्यूटी का भुगतान करना होगा।
