Gold Silver Price: उधर अमेरिका में हुई एक मीटिंग और इधर ₹4000 तक भागे दाम, खुलते ही आसमान पर चढ़ा सोना-चांदी!
Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मिनट्स जारी होने के बाद अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया है।

आसमान पर चढ़े सोना-चांदी के दाम!
HighLights
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के मिनट्स जारी होने से कीमतें बढ़ीं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम में तेजी दिखी।
घरेलू MCX पर भी सोने-चांदी के भाव में उछाल आया।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अमेरिका केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (US Fed) की हालिया नीतिगत बैठक के मिनट्स (FOMC Minutes) जारी कर दिए गए हैं। इन नतीजों के सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने (Gold) और चांदी (Silver) दोनों की कीमतों में भंयकर उछाल देखने तो मिला है। ऐसे में आज यानी 20 अगस्त को घरेलू बाजार में क्या कीमत हैं ये जानना बेहद अहम है।
इंटरनेशनल मार्केट में लगी दामों में आग?
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोना और चांदी दोनों के दाम में काफी तेजी देखने को मिली है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.08% तक चढ़ा (Gold Price on Comex) और कीमत 4549.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.11% तक चढ़ गए और कीमत 67.125 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
बुलियन मार्केट में क्या हाल?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर भी सोने और चांदी के दाम तेजी से भागे हैं। बाजार खुलते ही सोने और चांदी की चमक लौट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.58 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी चढ़े हैं। यह गिरकर ₹2.41 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर कितने चढ़ गए दाम?
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 444 रुपए तक चढ़ा और ₹1,58,440 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 3523 रुपए तक चढ़ गई और कीमत ₹2,40,310 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
खरीदारी से पहले चेक करें ये रेट
भारत में सोने के दाम में काफी तेजी आई है। 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,58,520 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,45,310 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,18,890 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,41,080 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
