सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-पाक नहीं इस पड़ोसी देश में चीनी की कीमतें छू रहीं आसमान! इन 5 देशों में शक्कर खरीदना राशन से भी महंगा

Updated: Tue, 25 Aug 2026 04:26 PM (IST)

दुनियाभर में चीनी की कमी और बढ़ती कीमतों से चिंताएं बढ़ी हैं, भारत समेत पड़ोसी देशों में भी दाम आसमान ...और पढ़ें

5 देशों में सबसे महंगी चीनी

5 देशों में सबसे महंगी चीनी

HighLights

  1. दुनियाभर में चीनी की कमी से कीमतें बढ़ीं।

  2. बांग्लादेश में पड़ोसी देशों में सबसे महंगी चीनी।

  3. चीन में चीनी का दाम भारत से तीन गुना अधिक।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली | चीनी की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी की खबरें दुनिया भर से आ रही हैं। सिर्फ भारत के घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी Sugar Shortage से चिंताएं बढ़ गई हैं। भारत दुनिया के बड़े चीनी उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल है। भारत में चीनी की कमी के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में आपूर्ति एक चैलेंज बन गई है। ऐसे में दुनियाभर में चीनी की कीमतें रॉकेट बन गई हैं। भारत समेत उसके पड़ोसी देशों में भी चीनी की कमी के चलते भाव आसमान छू रहे हैं।

भारत के पड़ोसी देशों में चीनी के दाम कितने?

चीनी की बढ़ती कीमतों का असर भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि पड़ोसी देशों में भी इसकी कीमतों में भारी-भरकम उछाल आया है। 24 अगस्त 2026 के उपलब्ध बाजार आंकड़ों में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में सबसे अधिक चीनी की कीमत बांग्लादेश में है।
वहां के कृषि विपणन विभाग (DAM) के बाजार आंकड़ों के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को बांग्लादेश में चीनी की कीमत 132 से 135 बांग्लादेशी टका प्रति किलो थी। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत लगभग ₹102.97 से ₹105.31 प्रति किलो बैठती है।

नेपाल की बात करें तो यहां करीब 120 नेपाली रुपये प्रति किलो है, भारतीय मुद्रा में करीब ₹75 किलो बिक रही है। इसके बाद भारत का नाम आता है, जहां खुदरा कीमत औसतन ₹63.05 प्रति किलो रही, इसके बाद पाकिस्तान का नाम आता है। पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के साप्ताहिक संवेदनशील मूल्य संकेतक (SPI) के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को पाकिस्तान में चीनी की कीमत 156.33 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो थी। भारतीय मुद्रा में परिवर्तित करने पर यह कीमत लगभग ₹53.93 प्रति किलो होती है।

इन 5 देशों में सबसे अधिक है चीनी की कीमत

भारत के खुदरा बाजारों में चीनी की औसत कीमत ₹63.05 प्रति किलो है, लेकिन कुछ ऐसे भी देश में जहां 1 किलो चीनी खरीदना आपके महीने भर के किचन बजट को बिगाड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कि किन देशों में चीनी की कीमत सबसे अधिक है।

क्र. देश का नाम प्रति किलो भाव ($)
1 नॉर्वे 4.23
2 घाना 3.36
3 हांगकांग  3.19
4

आयरलैंड

2.80
5 प्यूर्टो रिकोएक 2.70

सोर्स- global product prices

ये भी पढ़ें: Sugar Crisis: देश में कितने दिन के लिए बचा है स्टॉक, विदेश से आने वाली चीनी कब तक पहुंचेगी भारत?

चीन में कितना है चीनी का दाम

भारत और चीन में अक्सर तुलना होती रहती है, आपको बता दें कि भारत के मुकाबले चीन में शक्कर के दाम बहुत ज्यादा हैं। ग्लोबल प्रोडक्ट्स प्राइज की रिसर्च और डेटा के मुताबिक चीन में एक किलो चीनी की कीमत $2.65 जिसे भारतीय मुद्रा में बदलें तो ₹252.80 होता है, ये भारतीय कीमतों के मुकाबले 3 गुना से भी अधिक है। 

 

2.65