सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने में आई जोरदार गिरावट,चांदी भी फिसली; देखें अलग-अलग शहरों में क्या है दाम?

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 09:43 AM (GMT+05:30)

    24 अक्टूबर, शुक्रवार को सोने और चांदी में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। दिवाली के बाद लगातार सोना (Gold Price Today) और चांदी गिरा है। ये उन लोगों के ल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। दिवाली के बाद सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 24 अक्टूबर को भी सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जो तेजी हमें दिवाली तक दोनों की कीमत में देखी थी। अब उतनी ही गिरावट दोनों में आ रही है। 

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

    Gold Price Today: कितनी है कीमत?

    सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 123,463 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,728 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    IBJA में कल शाम 24 कैरेट सोने की कीमत 123,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 12039 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। 

    यह भी पढ़ें:-Gold Price After Diwali: ₹12,000 से ज्यादा गिर सकता है सोना, क्या ये निवेश का सही समय है? एक्सपर्ट से जानें सब कुछ

    कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 9.33 बजे 1 किलो चांदी का भाव एमसीएक्स में 147,459 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। इसमें 1053 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 146,500 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 147,459 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 


    अलग-अलग शहर में क्या है दाम?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹123,390 ₹146,890
    जयपुर ₹123,430 ₹146,895
    कानपुर ₹123,480 ₹147,010
    लखनऊ ₹123,480 ₹147,010
    भोपाल ₹123,390 ₹146,850
    इंदौर ₹123,390 ₹146,850
    चंडीगढ़ ₹123,260 ₹146,690
    रायपुर ₹123,210 ₹146,640


    रायपुर आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,210 रुपये है। वहीं यहां चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। रायुपर में 1 किलो चांदी का भाव 146,640 रुपये चल रहा है। आज सबसे महंगा सोना कानुपर और लखनऊ में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,480 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो यहां चांदी भी सबसे महंगी है। 

    यहां 1 किलो चांदी की कीमत 147,010 रुपये है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:- Gold Price Target: JP Morgan का दावा, 2026 के अंत तक इतनी हो जाएगी कीमत,आप भी कहेंगे 'अभी खरीद लेते है'