सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Target: JP Morgan का दावा, 2026 के अंत तक इतनी हो जाएगी कीमत,आप भी कहेंगे 'अभी खरीद लेते है'

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 03:03 PM (IST)

    बीते दिनों सोने और चांदी के दाम काफी चर्चा में रहे। दिवाली तक सोने (Gold Price) और चांदी की डिमांड इतनी बढ़ गई कि इनकी कीमतों ने आसमान छू लिया। सोने औ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    बीते दिनों सोने और चांदी के दाम काफी चर्चा में रहे। दिवाली तक सोने (Gold Price) और चांदी की डिमांड इतनी बढ़ गई कि इनकी कीमतों ने आसमान छू लिया। सोने और चांदी के दाम में जमकर उछाल देखने को मिला। इस बीच जेपी मॉर्गन ने गोल्ड का टारगेट प्राइस दिया है। 

    जेपी मॉर्गन द्वारा ये अनुमान लगाया गया है कि साल 2026 के अंत तक सोने की कीमत कितनी पहुंच जाएगी। ये आर्टिकल उन लोगों के लिए काम का होने वाला है। जो भविष्य में सोना खरीदने पर विचार कर रहे हैं। सबसे पहले जानते हैं कि जेपी मॉर्गन ने साल 2026 के अंत तक गोल्ड प्राइस का टारगेट क्या दिया है?

    साल 2026 के अंत तक कितना होगा भाव?

    जेपी मॉर्गन की मानें तो साल 2026 के अंत तक सोने का भाव 5055 डॉलर प्रति आउंस पुहंच सकता है। अगर भारतीय रुपये में देखें तो सोने का भाव 156,521 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगा। इसका मतलब है कि सोना लगभग 1,60,000 रुपये का होगा। हालांकि ये दाम 24 कैरेट सोने का होने वाला है।  

    अगर 22 कैरेट की बात करें तो (156,521/24x22) इसकी कीमत 143,477 रुपये पहुंच जाएगी। ये लगभग 1,50,000 रुपये के पास है। 22 कैरेट में ही आप अपना सोना बनाते हैं। 

    यह भी पढ़ें:- Gold Price: 25 साल बाद 1 करोड़ रुपये में कितना खरीद पाएंगे सोना, कितनी हो जाएगी कीमत, यहां जानें सब कुछ

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹123,390 ₹146,890
    जयपुर ₹123,430 ₹146,895
    कानपुर ₹123,480 ₹147,010
    लखनऊ ₹123,480 ₹147,010
    भोपाल ₹123,390 ₹146,850
    इंदौर ₹123,390 ₹146,850
    चंडीगढ़ ₹123,260 ₹146,690
    रायपुर ₹123,210 ₹146,640

    रायपुर आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,210 रुपये है। वहीं यहां चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। रायुपर में 1 किलो चांदी का भाव 146,640 रुपये चल रहा है। आज सबसे महंगा सोना कानुपर और लखनऊ में मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 123,480 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो यहां चांदी भी सबसे महंगी है। 

    यहां 1 किलो चांदी की कीमत 147,010 रुपये है। 

    खबरें और भी