सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: लखनऊ, पटना, जयपुर…. तक कितना पहुंचा सोने का भाव, कीमत में उछाल जारी

    Updated: Wed, 03 Sep 2025 10:39 AM (IST)

    सोने के दाम (Gold price today) में लगातार तेजी जारी है। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। ट्रंप टैरिफ के खौफ से लगा ...और पढ़ें

    सोने-चांदी के दाम में लगातार उछाल, नया रिकॉर्ड!
    सोने-चांदी के दाम में लगातार उछाल, नया रिकॉर्ड!

     नई दिल्ली। सोने और चांदी में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आए दिन सोने का भाव एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। इसकी कई वजह हो सकती है। हालांकि आज चांदी में हल्की ही बढ़ोतरी देखी गई है।

    इसके साथ ही Comex पर भी सोने के दाम ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। Comex पर पहली बार सोने का भाव 3600 डॉलर के पार पहुंच गया है। सबसे पहले जानते हैं कि देश के अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

    अलग-अलग शहरों के दाम

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹106,160 ₹123,970
    जयपुर ₹106,200 ₹124,020
    कानपुुर ₹106,250 ₹124,150
    लखनऊ ₹106,250 ₹124,150
    भोपाल ₹106,330 ₹124,240
    इंदौर ₹106,330 ₹124,240
    चंडीगढ़ ₹106,220 ₹124,110
    रायपुर ₹106,210 ₹124,100

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    एमसीएक्स में सोने का भाव 106072 रुपये चल रहा है। इसमें 280 प्रति 10 गाम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने सुबह 10 बजे तक 105,925 रुपये का लो रिकॉर्ड और 106,199 रुपये प्रति ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    Silver Price: कितना है चांदी की कीमत?

    एमसीएक्स में सुबह 10 बजे चांदी का भाव 122622 रुपये चल रहा है। इसमें अभी फिलहाल 19 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 122600 रुपये का लो रिकॉर्ड और 122800 का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    कल कितना था दाम?

    2 सितंबर को सोने के भाव में उछाल देखी गई थी। सुबह लगभग 11 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 105,258 रुपये दर्ज किया गया था। इसमें अभी 473 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी जा ही थी।

    खबरें और भी

    वहीं कल एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 123321 रुपये चल रही थी। इसमें सुबह 11.20 बजे 686 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

    अगर आप सोना या चांदी खरदीने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी खरीदना सही नहीं है। क्योंकि विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी उछाल के बाद एक छोटी गिरावट आ सकती है।