सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: थमने का नाम नहीं ले रही सोने की रैली, ऑल टाइम हाई के करीब दाम; आपके शहर में क्या है भाव?

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 11:34 AM (GMT+05:30)

    सोने (Gold price today) में लगातार उछाल जारी है। वहीं चांदी में बढ़ोतरी बनी हुई है। हर दिन सोना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। एमसीएक्स में आज भी सोने और ...और पढ़ें

    ट्रंप टैरिफ के खौफ से सोना-चांदी में लगातार बढ़ोतरी
    ट्रंप टैरिफ के खौफ से सोना-चांदी में लगातार बढ़ोतरी

     नई दिल्ली। ट्रंप टैरिफ के खौफ से सोने और चांदी में लगातार बढ़ोतरी जारी है। आए दिन सोना एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। आज यानी 2 सितंबर को भी सोने के दाम में बढ़ोतरी देखी गई है। सोने की कीमत 4 महीने की ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं और अपने ऑल टाइम हाई के करीब हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं कि सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

    Gold Rate Today: क्या है सोने की कीमत?

    2 सितंबर को सोने के भाव में उछाल देखी गई है। सुबह लगभग 11 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 105,258 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें अभी 473 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी जा ही है। सोने ने अब तक 104,850 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 105,358 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    Silver Rate Today: कितना है चांदी का भाव?

    2 सितंबर को एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 123321 रुपये चल रहा है। इसमें सुबह 11.20 बजे 686 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी आई है। चांदी ने अब तक 123146 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 123528 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    आपके शहर में कितना है दाम?

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹105,330 ₹124,520
    जयपुर ₹105,370 ₹124,570
    कानपुुर ₹105,410 ₹124,620
    लखनऊ ₹105,410 ₹124,620
    भोपाल ₹105,530 ₹124,680
    इंदौर ₹105,530 ₹124,680
    चंडीगढ़ ₹105,410 ₹124,550
    रायपुर ₹105,370 ₹123,590

    2 सितंबर को इंदौर और भोपाल में सोने और चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोना 105,530 रुपये और 1 किलो चांदी 124,680 रुपये में मिल रही है। इसके अलावा पटना में सोने और चांदी की कीमत सबसे कम दर्ज की गई है। पटना में 10 ग्राम सोना 105,330 रुपये और 1 किलो चांदी 124,520 रुपये चल रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Gold Silver Rate: 10 साल में पहली बार इतना महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड; अचानक क्यों आई तेजी?