सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने में तेजी जारी, चांदी में भी आई बढ़ोतरी, लखनऊ से लेकर रायपुर तक कितना हुआ भाव?

    Updated: Wed, 12 Nov 2025 10:38 AM (IST)

    सोने में लगातार तीसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी है। बीते दो दिन सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) दोनों रॉकेट की स्पीड से भाग रहे हैं। आ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। सोने में लगातार तीसरे दिन भी बढ़ोतरी जारी है। बीते दो दिन सोना (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today) दोनों रॉकेट की स्पीड से भाग रहे हैं। आज भी इनमें बढ़ोतरी देखी जा रही है। हालांकि अभी सोने में इतनी बड़ी तेजी नहीं आई है। वहीं चांदी में भी 700 प्रति किलो से ज्यादा का उछाल है। 

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है। 

    Gold Price Today: कितना है सोने का भाव?

    एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने की कीमत 124,043 रुपये चल रही है। इसमें 130 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 124,300 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 124,444 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    यह भी पढ़ें- Gold History: कितना था औरंगजेब के पास सोना? एक ऐसा सिक्का जिसके लिए लगी 56 लाख रुपये की बोली, पढ़ें पूरी कहानी

    Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

    एमसीएक्स में सुबह 10.30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 155,522 रुपये प्रति किलो चल रहा है। इसमें 835 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 154,926 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 155,850 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।  

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹124,110 ₹155,540
    जयपुर ₹124,100 ₹155,480
    कानपुर ₹124,150 ₹155,550
    लखनऊ ₹124,150 ₹155,550
    भोपाल ₹124,290 ₹155,910
    इंदौर ₹124,290 ₹155,910
    चंडीगढ़ ₹124,160 ₹155,740
    रायपुर ₹124,110 ₹155,680

    आज 12 नवंबर, बुधवार को जयपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 124,100 रुपये चल रहा है। वहीं आज चांदी का भाव भी जयपुर में सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 155,480 रुपये चल रही है। 
     
    इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 124,290 रुपये चल रही है। वहीं यहां चांदी का भाव भी सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 155,910 रुपये है। 

    खबरें और भी