Gold History: कितना था औरंगजेब के पास सोना? एक ऐसा सिक्का जिसके लिए लगी 56 लाख रुपये की बोली, पढ़ें पूरी कहानी
इस साल बढ़ती सोने (Gold Price) की कीमत ने सभी निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। सोने ने इस साल बीते कई सालों के मुकाबले सबसे ज्यादा रिटर्न दिया। इसके ...और पढ़ें

नई दिल्ली। आज के समय में सोने की बढ़ती कीमत (Gold Price Today) को देखकर एक बार मन में ख्याल को जरूर आता है कि आखिर राजा महाराजा के समय इसकी कीमत कितनी रही होगी या मुगलों के पास कितना सोना हुआ करता था। आज हम इतिहास के पन्नों से सोने के सिक्कों की कुछ जानकारी आपको पेश करने जा रहे हैं।
आज हम औरंगजेब के जमाने में सोने के सिक्के के बारे में बात करेंगे। औरंगजेब का एक ऐसा सिक्का जो 56 लाख रुपये में बिका।
कितना था औरंगजेब के पास सोना?
मुगलों के जमाने के पुराने सिक्के आज लाखों में बिकते हैं। औरंगजेब ने लगभग 50 सालों तक भारत में राज किया। औरंगजेब के जमाने में सोने के सिक्के को मोहर कहा जाता था। उस समय एक मोहर का वजन ही 11 ग्राम हुआ करता था।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुगलों के पास अनगिनत सोना था, इस माप पाना आज मुश्किल है। अगर शाहजहां के खजाने की कीमत ही देखें तो इसे 3000 मिलियन रुपये यानी 300 करोड़ रुपये आंका गया।
यह भी पढ़ें- Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सोने में तेजी जारी, चांदी में भी आई बढ़ोतरी, लखनऊ से लेकर रायपुर तक कितना हुआ भाव?
56 लाख रुपये में बिका एक सिक्का
औरंगजेब के जमाने का सिक्का मौजूदा समय में 56 लाख रुपये का बिका। दरअसल बेंगलुरु के मरुधर आर्टस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में मुगलों के जमाने के एक सिक्के की पेशकश हुई। ये सिक्का 1081 हिजरी वर्ष के समय आलमगीरपुर टकसाल से जारी हुआ था।
मरुधर आर्टस एक प्रसिद्ध सिक्का नीलामी घर है। ये दुर्लभ सिक्के, बैंक नोटों इत्यादि की नीलामी कराने का काम करता है। मीडिया रिपोर्ट में इस सिक्के का वजन 10.9 ग्राम बताया गया है।
आइए अब आज के सोने की बात कर लें। सबसे पहले जानते हैं कि आपके शहर में सोने का भाव क्या चल रहा है?
आपके शहर में क्या है सोने की कीमत?
| शहर | सोने का भाव | चांदी की कीमत |
| पटना | ₹124,110 | ₹155,540 |
| जयपुर | ₹124,100 | ₹155,480 |
| कानपुर | ₹124,150 | ₹155,550 |
| लखनऊ | ₹124,150 | ₹155,550 |
| भोपाल | ₹124,290 | ₹155,910 |
| इंदौर | ₹124,290 | ₹155,910 |
| चंडीगढ़ | ₹124,160 | ₹155,740 |
| रायपुर | ₹124,110 | ₹155,680 |
आज 12 नवंबर, बुधवार को जयपुर में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 124,100 रुपये चल रहा है। वहीं आज चांदी का भाव भी जयपुर में सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 155,480 रुपये चल रही है।