सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: चांदी बनी रॉकेट, सोने में भी तेजी; लखनऊ से लेकर पटना तक कितनी हुई 24,22 और 18 कैरेट की कीमत?

    Updated: Mon, 01 Dec 2025 10:33 AM (GMT+05:30)

    1 दिसंबर 2025, सोमवार को चांदी (Silver Price Today) में जबरदस्त उछाल है। वही सोने (Gold Price Today) में भी तेजी है। हालांकि सोने में चांदी जितनी तेजी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। 1 दिसंबर 2025, सोमवार को चांदी (Silver Rate) में जबरदस्त उछाल है। वही सोने (Gold Rate) में भी तेजी है। हालांकि सोने में चांदी जितनी तेजी नहीं देखी जा रही है। सुबह 10.20 बजे के आसपास सोने में 967 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वही चांदी में लगभग 3000 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

    सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का भाव कितना चल रहा है?

    Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

    सुबह 10.30 के आसपास एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,27,980 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। इसमें 967 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 127,895 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 127,980 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। ॉ

    यह भी पढ़ें:- Silver Price Hike: चांदी में आई तूफानी तेजी, लगभग 3000 रुपये चढ़ा दाम; आगे कितनी बढ़ेगी कीमत?

    Silver Price Today: कितना है चांदी का दाम?

    सुबह 10.30 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी में 2796 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। इस समय चांदी का भाव 174,433 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। चांदी ने अब तक 173,211 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 175,502 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है। 

    24,22 और 18 कैरेट सोने की कीमत कितनी है?

    शहर 24 कैरेट का दाम 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
    पटना ₹130,130 ₹119,285 ₹97,597.5
    जयपुर ₹130,140 ₹119,295 ₹97,605
    कानपुर ₹130,190 ₹119,340 ₹97,642.5
    लखनऊ ₹130,190 ₹119,340 ₹97,642.5
    भोपाल ₹130,290 ₹119,432.5 ₹97,717.5
    इंदौर ₹130,290 ₹19,432.5 ₹97,717.5
    चंडीगढ़ ₹130,160 ₹119,313 ₹97,620
    रायपुर ₹129,900 ₹119,075 ₹97,425

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹130,130 ₹176,990
    जयपुर ₹130,140 ₹176,430
    कानपुर ₹130,190 ₹176,500
    लखनऊ ₹130,190 ₹176,500
    भोपाल ₹130,290 ₹176,640
    इंदौर ₹130,290 ₹176,640
    चंडीगढ़ ₹130,160 ₹176,460
    रायपुर ₹129,900 ₹175,780

    1 दिसंबर को पटना में सोने का दाम सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,130 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 130,290 रुपये चल रही है। अगर चांदी की बात करें तो जयपुर में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 176,430 रुपये चल रही है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 176,640 रुपये चल रही है। 

    खबरें और भी