सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी Gold Jewellery पर कितना लगेगा Making Charge? कैसे करें पता; A to Z जानकारी

Published: Tue, 26 Aug 2025 04:26 PM (IST)

भारत में सोना सिर्फ निवेश के उद्देश्य से नहीं खरीदा जाता। इससे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। जब ...और पढ़ें

ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज कैसे कैलकुलेट होता है?
ज्वैलरी पर मेकिंग चार्ज कैसे कैलकुलेट होता है?

 नई दिल्ली। सोने से बना आभूषण सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है। इसे लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती है। सोने से बना आभूषण ज्यादा से ज्यादा आकर्षक तब लगेगा, जब उसकी बनावट ठीक ढंग से की गई हो। अगर आप भी ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए बड़े काम का होने वाला है।

इस लेख के माध्यम से जानेंगे कि ज्वैलरी पर लगने वाला मेकिंग चार्ज कैसे कैलकुलेट करते हैं। वहीं मेकिंग चार्ज कितना लगेगा, ये कैसे तय किया जाता है।

कैसे कैलकुलेट होता है मेकिंग चार्ज?

आपको बता दें कि हर दुकानदार या ज्वैलरी शॉप अलग-अलग मेकिंग चार्ज लगा सकता है। पहले समझते हैं कि इसे कैसे कैलकुलेट किया जाता है।

गोल्ड ज्वैलरी पर लगने वाला मेकिंग चार्ज दो तरह से कैलकुलेट किया जाता है-

  • पहला प्रति ग्राम के हिसाब से लगाया जाता है। जैसे कोई ज्वैलरी शॉप 500 प्रति ग्राम चार्ज बताएगा। अगर आप इस दुकानदार से 10 ग्राम सोना लेते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका मेकिंग चार्ज 5000 रुपये होगा।
  • दूसरा प्रतिशत के हिसाब से भी मेकिंग चार्ज लगाया जाता है। मान लीजिए गोल्ड ज्वैलरी की कीमत 1 लाख रुपये है। इस तरह से मान लीजिए मेकिंग चार्ज 10 फीसदी है, तो ये ज्वैलरी की कोस्ट यानी 1 लाख रुपये पर लगेगा। इस तरह से मेकिंग चार्ज 10 हजार रुपये हो जाएगा।

कैसे तय होता मेकिंग चार्ज?

अलग-अलग शहर, इलाके यहां तक की ज्वैलरी शॉप भी अलग-अलग चार्ज लगाते हैं। ये ज्यादातर गोल्ड क्वालिटी, डिजाइन इत्यादि पर निर्भर करता है। इस तरह से पैकिंग, स्टोरिंग और ट्रांसपोर्टेशन के भी चार्ज कभी-कभी इसी में शामिल होते हैं।

कितना है Gold Price?

लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दाम में बढ़ोतरी आई है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 100,894 रुपये चल रहा है। इसने 100787 रुपये पहुचंकर लो रिकॉर्ड और 101090 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल 25 अगस्त को शाम में 10 ग्राम सोने का भाव 100490 रुपये दर्ज किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।