सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price Today: सोने के दाम में आया ‘ बड़ा उछाल ’, जयपुर, इंदौर, पटना, भोपाल…. में कितनी पहुंची कीमत?

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 10:45 AM (GMT+05:30)

    Gold Price Today बीते एक हफ्ते से सोने के दाम में गिरावट जारी थी। कल यानी 25 अगस्त को भी सोने की कीमत में गिरावट देखी गई थी। लेकिन आज 26 अगस्त को सोन ...और पढ़ें

    सोने के दाम में बड़ा उछाल, देखें आपके शहर में कितनी है कीमत?
    सोने के दाम में बड़ा उछाल, देखें आपके शहर में कितनी है कीमत?

    नई दिल्ली। पिछले हफ्ते सोने के दाम में लगातार गिरावट देखी गई थी। वहीं कल भी 25 अगस्त को सोने का भाव गिरा था। लेकिन आज सोने के दाम में बड़ा उछाल आया है। सुबह 11.04 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 270 रुपये बढ़ा है।

    कितना है Gold Price?

    लगातार गिरावट के बाद आज सोने के दाम में बढ़ोतरी आई है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का दाम 100,894 रुपये चल रहा है। इसने 100787 रुपये पहुचंकर लो रिकॉर्ड और 101090 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

    IBJA में कल 25 अगस्त को शाम में 10 ग्राम सोने का भाव 100490 रुपये दर्ज किया गया था।

    Silver Price: कितनी है चांदी की कीमत?

    सुबह 11.09 बजे 1 किलो चांदी की कीमत में 495 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। 1 किलो चांदी का दाम अभी 116435 रुपये दर्ज किया गया है। इसने अब तक 116,173 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 115950 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड दर्ज किया है।

    IBJA में कल 25 अगस्त शाम के समय 1 किलो चांदी का भाव 113906 रुपये दर्ज किया गया था।

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का दाम चांदी का भाव
    पटना ₹100,940 ₹116,740
    जयपुर ₹101,030 ₹116,870
    कानपुुर ₹101,070 ₹116,920
    लखनऊ ₹101,070 ₹116,920
    भोपाल ₹101,180 ₹116,980
    इंदौर ₹101,150 ₹117,010
    चंडीगढ़ ₹101,070 ₹116,860
    रायपुर ₹101,030 ₹116,810

    ऊपर दी गई टेबल के अनुसार सबसे ज्यादा सोने का भाव पटना में है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत आज 100,940 रुपये चल रही है। वहीं सबसे सस्ता सोना जयपुर और रायपुर में है। इसके अलावा सबसे सस्ती चांदी पटना में मिल रही है। पटना में 1 किलो चांदी की कीमत 116,740 रुपये चल रही है। इसके साथ ही सबसे महंगी चांदी इंदौर में है। इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 117,010 रुपये चल रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- आपकी Gold Jewellery पर कितना लगेगा Making Charge? कैसे करें पता; A to Z जानकारी