सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Loan Rules: आपके गोल्ड के बदले कहीं कम पैसे तो नहीं दे रहे बैंक? लोन से पहले जान लें ये बात वरना डूब सकती है आपकी ज्वेलरी

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 12:25 PM (IST)

    Gold Loan Rules: यह लेख गोल्ड लोन की ब्याज दर की गणना और उसे प्रभावित करने वाले कारकों को समझाता है। इसमें लोन की राशि, अवधि, LTV रेशियो और भुगतान के ...और पढ़ें

    Gold Loan Rules: आपके गोल्ड के बदले कहीं कम पैसे तो नहीं दे रहे बैंक? (AI Generated Image)

    Gold Loan Rules: आपके गोल्ड के बदले कहीं कम पैसे तो नहीं दे रहे बैंक? (AI Generated Image)

    HighLights

    1. गोल्ड लोन ब्याज दर के प्रकार और अवधि जानें।

    2. लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो और भुगतान विधि समझें।

    3. घर बैठे गोल्ड लोन की ब्याज दर आसानी से कैलकुलेट करें।

    नई दिल्ली। क्या आप भी जरूरत पड़ने पर बैंक में सोना रखकर लोन लेते हैं? लेकिन क्या आपको अपने पास मौजूद गोल्ड की कीमत पता भी है? क्या आपको पता है कि बैंक में जिस गोल्ड के बदले आप लोन ले रहे हैं उसकी कीमत कितनी है? अगर ये सारे सवाल आपने मन में भी हैं तो ये खबर आपके लिए है।

    गोल्ड हमेशा से ही लोगों का पसंदीदा रहा है। पहले के समय में लोग गहने गिरवी रखकर पैसा उठाते थे और आज के समय में भी ऐसे करते हैं, लेकिन अब वो अपने गहने के साहूकार को नहीं बल्कि बैंक को देते हैं। आइए आज जानते हैं अगर आप गोल्ड के बदले लोन ले रहे हैं तो उसका ब्याज कैसे तय करें और लोन से लेते समय कौन सी बातों का ख्याल रखें।

    गोल्ड लोन की ब्याज दर के बारे में कैलकुलेट करने के लिए आपको ये 4 बातें जरूर पता होनी चाहिए:

    • ब्याज दर का प्रकार
    • कितना और कितने समय के लिए लोन लेना है
    • लोन-टू-वैल्यू रेशियो कितना है
    • लोन चुकाने की फ्रिक्वेंसी

    1. ब्याज दर का प्रकार

    जब भी आप गोल्ड लोन लेते हैं, तो यहां पर ब्याज दो तरह से लग सकता है, फिक्स्ड (Fixed) या रिड्यूसिंग बैलेंस (Reducing Balance)। फिक्स्ड रेट में पूरी अवधि के दौरान ब्याज दर एक समान रहती है, जिससे हर महीने की किस्त तय करना आसान होता है। वहीं रिड्यूसिंग बैलेंस (या फ्लोटिंग रेट) में जैसे-जैसे आप मूलधन चुकाते जाते हैं, बचे हुए पैसों पर ब्याज कम होता जाता है। ये जानना आपके लिए बेहद जरूरी है क्योंकि इसी से तय होगा कि आपकी जेब से कुल कितना पैसा जाएगा।

    2. लोन की राशि और समय

    आप कितना लोन ले रहे हैं और कितने समय के लिए ले रहे हैं, इसका सीधा असर आपके ब्याज पर पड़ता है। आमतौर पर गोल्ड लोन की अवधि (Tenure) पर्सनल लोन के मुकाबले कम होती है। ये 1 दिन से लेकर 12 महीने तक हो सकती है। आप जितनी लंबी अवधि चुनेंगे, ब्याज का बोझ उतना ही बढ़ सकता है।

    खबरें और भी

    3. लोन-टू-वैल्यू (LTV) रेशियो

    LTV का मतलब है कि आपके सोने की कुल कीमत के बदले बैंक या वित्तीय संस्थान आपको कितना प्रतिशत लोन देने को तैयार है। सारे बैंक और वित्तीय संस्थाओं का एलटीवी रेशियो अलग-अलग होता है, इसलिए लोन लेने से पहले इससे अच्छे से समझना काफी जरूरी है, क्योंकि अगर आप समय पर लोन नहीं चुका पाए तो आपको आगे नुकसान उठाना पड़ सकता है। ध्यान रहे, जितना ज्यादा आप उधार लेंगे, ब्याज की रकम भी उसी हिसाब से तय होगी।

    4. भुगतान का तरीका

    लोन लेते समय आपको ये भी सोचना होगा कि आप लोन कैसे चुकाने वाले हैं। आप हमर महीने, हर तीन महीने में या फिर एक साथ लोन चुकाने वाले हैं, इसके बारे में जानकारी रखना काफी जरूरी है। भुगतान के तरीके से ब्याज के जुड़ने (Compounding) की रफ्तार तय होती है, जो आपके कुल रीपेमेंट अमाउंट पर असर डाल सकती है।

    घर बैठे गोल्ड लोन कैसे करें कैलकुलेट?

    अब गोल्ड लोन की ब्याज जानने के लिए बैंकों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं, आप काफी आसान तरीके से घर बैठे ही अपने लोन पर ब्याज चेक कर सकते हैं। सभी बैंकों की ब्याज दर अलग-अलग होती है जो 8.50%-24.00% के बीच हो सकती है। लेकिन आमतौर पर गोल्ड लोन के लिए ब्याज दर का एवरेज 9.50% सालाना मानकर चलते हैं।

    जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं उससे ब्याज दर पहले ही पूछ लें या इंटरनेट पर चेक कर लें। इसके बाद आपको कितना लोन लेना है वो रकम, ब्याज दर और समय, तीनों चीजें मौजूद होंगी। अब आप इंटरनेट पर किसी भी सुरक्षित गोल्ड कैलकुलेटर पर जाकर सारी डिटेल्स डालेंगे तो आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।

    मान लीजिए आप अपने सोने पर ₹2,00,000 का लोन लेना चाहते हैं और जो ब्याज दर अभी गोल्ड लोन पर है वो 9.50% सालाना है। इस हिसाब से देखा तो आपको ₹1508 हर महीने बतौर ब्याज देने पड़ सकते हैं और पूरे ₹2 लाख साल के अंत में, और अगर आप इसकी EMI बनवाना चाहें तो आप हर महीने किस्त के रूप में भी चुका सकते हैं। ध्यान रहे कि ये अमाउंट आपके गहने, सोने की कीमत और समय, तीनों चीजें बदलने पर बदल सकती है।

    कौन ले सकता है गोल्ड लोन?

    गोल्ड लोन लेना जितना आसाम है, चुकाना उतना ही कठिन है। इसके लिए कोई बहुत बड़ा सिबिल स्कोर (CIBIL Score) या भारी-भरकम कागजी पचड़ा नहीं चाहिए। कोई भी व्यक्ति 21 से 80 साल की उम्र के बीच लोन ले सकता है, बशर्ते उसके पास 18 से 22 कैरेट की शुद्ध गोल्ड ज्वेलरी होनी चाहिए। अगर आपके मौजूद गोल्ड में जरा सी भी खामी निकली तो बैंक आपको लोन देने से मना कर सकता है।

    लोन लेने के लिए आपको बैंक कुछ जरूरी दस्तावेज जमा करने पड़ सकते हैं, जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई भी एक KYC डॉक्यूमेंट। साथ ही हो सकता है कि जिस बैंक से आप लोन ले रहे हैं वो आपसे आपकी ज्वेलरी का बिल भी मांगे।

    ये भी पढ़ें: FD vs Liquid Fund: शॉर्ट टर्म के लिए निवेश करने हैं ₹1 लाख, तो एफडी या लिक्विड फंड, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?