Gold Price Target 2026: 1,40,000 पहुंच जाएगा सोना? क्या ये खरीदने का सही समय है; एक्सपर्ट ने किया बड़ा खुलासा
Gold Price Crash: मध्य पूर्व में युद्ध के बावजूद सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज 10 ग्राम सोने का दाम लगभग 1,47,000 रुपये है, जो 1 ...और पढ़ें

HighLights
सोने के दाम में 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट।
एक्सपर्ट अजय केडिया ने 1,40,000 रुपये का लक्ष्य बताया।
शादी के लिए खरीदें, निवेश के लिए अभी इंतजार करें।
Gold Price Crash: मध्य पूर्व में युद्ध के बावजूद भी सोने और चांदी में लगातार गिरावट देखी जा रही है। आज ही सोने (Aaj Sone ka Bhav) में लगभग 6000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आ चुकी है। 10 ग्राम सोने का दाम (Gold Rate Today) अब 1,47,000 रुपये के आसपास चल रहा है। 10 दिन पहले ही इसकी कीमत 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा दर्ज की गई थी।
सोने में ऐसी गिरावट को देखकर खरीदार काफी खुश हो रहे हैं। खासकर वे लोग जिनके घर में हाल ही में शादी है। इस गिरावट को देखते हुए लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि सोना और कितना गिर सकता है और क्या ये खरीदने का सही समय है?
सबसे पहले जानते हैं कि अभी 24 कैरेट सोने का दाम क्या चल रहा है?
Gold Rate Today: कितना है सोने का भाव?
19 मार्च, दोपहर 3.16 बजे 10 ग्राम सोने का दाम 1,47,559 रुपये चल रहा है। इसमें 5466 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,46,757 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,449 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।
Gold Price Target 2026: क्या 1,40,000 होगा सोना?
सोने में और कितनी गिरावट आ सकती है, इसे लेकर हमने कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया हमें जो गोल्ड का टारगेट प्राइस दिया उसे सुनकर बहुत से खरीदार खुश होंगे।
खबरें और भी
अजय केडिया की मानें तो गोल्ड को 1,40,000 रुपये का सपोर्ट मिलता हुआ नजर आ रहा है। इसका मतलब है कि अगर ऐसी ही गिरावट जारी रही और डॉलर को सपोर्ट मिलता रहा तो 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,000 रुपये पहुंच सकता है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने का दाम 1,28,333 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 1,05,000 रुपये पहुंच जाएगा।
अब सवाल है कि क्या ये गोल्ड लेने का सही समय है?
हमने यह सवाल कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से किया। उनका कहना है कि पहले ये देखें कि आप सोना किस उद्देश्य से लेना चाहते हैं। अगर आप फिजिकल गोल्ड शादी या परंपरागत उद्देश्यों से खरीदना चाहते हैं तो आप भी ही खरीद लें।
हालांकि अगर आप निवेश के उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं तो अभी और इंतजार करें। क्योंकि मौजूदा भाव (1,47,000) से नीचे जाने की पूरी संभावना है।