Gold Silver Price Crash: मुंह के बल गिरा सोना-चांदी, देखते ही देखते ₹12 हजार लुढ़का भाव; और कितना होगा कम?
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold Silver Price Crash) दर्ज की गई है। दोपहर तक चांदी (Silver Rate Crash) 12 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक ग ...और पढ़ें

HighLights
चांदी की कीमत में ₹12,000 प्रति किलो से अधिक की गिरावट।
सोने के भाव में ₹5,000 प्रति 10 ग्राम की भारी कमी।
पिछले 10 दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट।
सोने और चांदी में आज सुबह से ही गिरावट (Gold Silver Price Crash) देखी जा रही है। दोपहर 1 बजे तक चांदी (Silver Price Crash) 12 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर चुकी है। वहीं सोने (Gold Price Crash) में भी इस समय लगभग 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है।

सोने में लगातार गिरावट जारी है। गिरावट की वजह से 10 ग्राम सोने का भाव 1,49,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। 10 दिन पहले ही इसकी कीमत 1,60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चल रही थी।
इसका अर्थ हुआ कि सोने में 10 दिन में लगभग 11 हजार रुपये की गिरावट आ चुकी है। अगर चांदी की बात करें तो 10 दिन पहले एमसीएक्स में इसका दाम 2,60,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा चल रहा था। अब इसकी कीमत 2,30,000 प्रति किलो के आसपास रह गई है। इसका मतलब है कि चांदी में 10 दिन में 30 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट हो चुकी है।
Sone Aur Chandi Ka Bhav: कितना चल रहा है सोने और चांदी का भाव?
दोपहर 1.31 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 2,33,388 रुपये चल रहा है। चांदी ने अब तक 2,33,308 रुपये प्रत किलो का लो और 2,45,674 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। इसमे 14 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।
दोपहर 1.33 बजे एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने का भाव 1,48,201 रुपये चल रहा है। इसमें 4824 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,449 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
खबरें और भी
क्या है गिरावट की वजह?
"डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोना-चांदी पर दबाव आया है। ऐसे में निवेशक सेफ हेवन से निकलकर डॉलर की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। यानी इस बार युद्ध के बावजूद डॉलर की ताकत ने सोना-चांदी की चमक फीकी कर दी है।"- कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया
"फेडरल रिजर्व ने फेड रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके साथ ही डॉलर में बन रही मजबूती की वजह से सोने की मांग कम हो रही है। इसलिए इसमें गिरावट है"- कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता
Gold Price Crash: कितना और गिरेगा सोना?
सोने में लगातार हो रही गिरावट उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो हाल फिलहाल में शादी या किसी और कारण से फिजिकल सोना ले रहे हैं। सोने में और कितनी गिरावट आ सकती है यह जानने के लिए हमने कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी गिरावट जारी रही और डॉलर मजबूती बनी रहती है तो 24 कैरेट सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
Silver Price Crash: कितनी गिरेगी चांदी?
इसके साथ ही चांदी का भाव 2,22,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकता है। ये गिरावट डॉलर की बढ़ रही मजबूती की वजह से हो रही है।