सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold में फिर आ सकता है ऐतिहासिक उछाल? जनवरी की तरह शुरू हो चुकी सुपरसाइकिल; अजय केडिया ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी!

Updated: Wed, 26 Aug 2026 07:57 PM (IST)

Gold Price Prediction 2026: केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कमोडिटी बाजार में एक नई सुपरसाइकिल की शुरुआत की ...और पढ़ें

सोने में आ सकती है तूफानी तेजी, अजय केडिया ने बताई कमोडिटी सुपरसाइकिल की शुरुआत

सोने में आ सकती है तूफानी तेजी, अजय केडिया ने बताई कमोडिटी सुपरसाइकिल की शुरुआत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अगर आप गोल्ड में निवेश करते हैं और ज्वैलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अच्छी साबिह तो सकती है। गोल्ड और कमोडिटी बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि कमोडिटी मार्केट में अब एक नई सुपरसाइकिल (Gold Supercycle) की शुरुआत हो सकती है, जिससे सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है।

अजय केडिया ने बताया कि 12 जनवरी 2026 को उन्होंने कमोडिटी बाजार में एक रिजेक्शन जोन (गिरावट के संकेत) की चेतावनी दी थी। उस वक्त उनकी बात एकदम सही साबित हुई और बुलियन यानी सोने-चांदी में भारी करेक्शन देखने को मिला था। लेकिन, अब बाजार के हालात पूरी तरह से बदल रहे हैं।

इसलिए गोल्ड में आ सकती है तूफानी तेजी

केडिया के मुताबिक,

ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स (BCOM) एक बार फिर 2022 के अपने सबसे अहम रेजिस्टेंस लेवल 140.58 को टेस्ट कर रहा है। इसे आप नीचे दिए चार्ट में भी साफ तौर पर देख सकते हैं। अगर यह इंडेक्स 140.58 के लेवल को मजबूती से पार कर लेता है, तो कमोडिटी मार्केट में एक बहुत बड़ा ब्रेकआउट होगा। इसका अगला टारगेट 166 और उससे भी ऊपर जा सकता है। इसका सीधा और सबसे बड़ा असर सोने पर पड़ेगा, जिससे गोल्ड में एक नई ऐतिहासिक तेजी आ सकती है।"

 Goldaaa

आखिर सोने में क्यों आएगी तेजी?

अजय केडिया ने बताया कि इस वक्त ग्लोबल लेवल पर शेयर बाजार और बॉन्ड मार्केट पर काफी ज्यादा दबाव है। ऐसे में दुनियाभर के बड़े निवेशक और संस्थाएं अपना पैसा शेयर बाजार से निकालकर गोल्ड जैसे रियल एसेट्स में शिफ्ट कर रहे हैं।

अजय केडिया का साफ कहना है कि यह कमोडिटी के एक बड़े अपसाइकिल का शुरुआती संकेत भर है। सुपरसाइकिल अभी बस शुरू ही हुई है। आज हम बाजार में जो हलचल देख रहे हैं, वह कमोडिटी और खासकर सोने में आने वाली एक बहुत बड़ी तेजी का सिर्फ ट्रेलर है। इसलिए निवेशकों को बाजार पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

अभी कितने हैं सोने-चांदी के दाम?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड की कीमत 1,62,326 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम है। जबकि चांदी 2,43,250 रुपए के ऊपर कारोबार (silver rate today) कर रही है। अगस्त के 26 दिनों में सोना 20 हजार रुपए और चांदी 25 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो चुकी है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के 26 अगस्त से शाम 5 बजे रे रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1,61,337 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गए। जबकि चांदी कीमत 2,42,959 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई। पिछले दिन गोल्ड की कीमत 1,62,041 रुपए और चांदी की कीमत 2,41,848 रुपए थी।

यह भी पढ़ें- रूस ने अचानक बेच डाला ₹806193000000 का सोना, 6 साल के निचले स्तर पर रिजर्व; दुनिया में कौड़ियों के भाव बिकेगा गोल्ड?