सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Price: 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख रुपये से नीचे जाएगी? क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

    Updated: Tue, 04 Nov 2025 04:48 PM (IST)

    Gold Price: शादी का सीजन नजदीक है। इस समय लोग सबसे ज्यादा सोना खरीदते हैं। हालांकि ये निवेश के उद्देश्य से कम और परंपरागत उद्देश्यों से ज्यादा खरीदा ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। शादी का सीजन नजदीक है। इस समय लोग सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वेलरी की खरीदारी करते हैं। फेस्टिव सीजन के बाद से ही सोने में करेक्शन देखने को मिल रही है। सोने में लगातार हो रही गिरावट को देखकर ये कहा जा रहा है कि जल्द 22 कैरेट सोने का दाम 1 लाख रुपये या इससे कम हो सकता है। 

    इस बात में कितनी सच्चाई है? हमने इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया से बातचीत की थी। 

    क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

    कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि सोने में लगातार करेक्शन देखी जा रही है। ये करेक्शन लंबे समय तक रह सकती है। उन्होंने कहा कि विश्व अस्थिरता अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। ऐसे में निवेशकों के मन में डर का माहौल भी अब कम है। 

    आने वाले समय में अगर ये स्थिरता ऐसी ही बनी रही तो 24 कैरेट सोने की कीमत जल्द 1,05,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। वहीं अजय केडिया का कहना है कि 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख रुपये के नीचे आ सकती है। 

    यह भी पढ़ें:-Gold Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी भी फिसली; जानें लखनऊ से लेकर इंदौर तक कितनी हुई कीमत?

    आपके शहर में कितनी है कीमत?

    शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
    पटना ₹120,740 ₹147,000
    जयपुर ₹120,790 ₹147,060
    कानपुर ₹120,840 ₹147,110
    लखनऊ ₹120,840 ₹147,110
    भोपाल ₹120,930 ₹147,230
    इंदौर ₹120,930 ₹147,230
    चंडीगढ़ ₹120,810 ₹147,080
    रायपुर ₹120,800 ₹146,990


    आज 4 नवंबर को पटना में सोने और चांदी दोनों सबसे कम कीमत पर मिल रह है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 120,740 रुपये है और चांदी का भाव 147,000 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है, यहां 10 ग्राम सोना 120,930 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा चांदी की कीमत 147,230 रुपये प्रति किलो है। 

    खबरें और भी